{"_id":"65835078baf33922c60e2834","slug":"generator-not-returned-after-taking-it-on-rent-rent-not-even-paid-fir-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-10693-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: किराए पर लेकर जनरेटर नहीं लौटाया, किराया भी नहीं दिया, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: किराए पर लेकर जनरेटर नहीं लौटाया, किराया भी नहीं दिया, एफआईआर
विज्ञापन
अमरोहा। किराए पर जनरेटर लेकर वापस नहीं दिया। किराया भी हड़प लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
अमरोहा नगर के मोहल्ला बटवाल में मुकीम बेग का परिवार रहता है। उनके बेटे मुन्तजिम बेग का कहना है कि वह किराए पर जनरेटर चलाता है। कांटेक्ट शर्मा नाम के व्यक्ति ने एक से 7 सितंबर के बीच तीन जनरेटर 450 रुपये प्रति घंटा के हिसाब से किराए पर लिए थे। 15 दिन गुजारने के बाद भी कांटेक्ट शर्मा ने जनरेटर वापस नहीं किया। शिकायत पर पुलिस ने कोई मदद नहीं की।
पीड़ित मुन्तजिम ने खुद ही जनरेटर की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान जनरेटर रजबपुर के पास एक ढाबे पर मिला। पीड़ित ने मामले की जानकारी रजबपुर थाना पुलिस को दी। पूछताछ के दौरान ढाबा संचालक ने जनरेटर चौधरपुर से लेने की बात बताई। इस दौरान पुलिस ने पीड़ित का जनरेटर वापस कर दिया। इसके बाद रजत गुप्ता नाम का व्यक्ति दो दिन के लिए किराए पर जनरेटर लेकर गया था। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद न तो जनरेटर वापस किया और न किराया दिया। पीड़ित मुन्तजिम का आरोप है कि रजत गुप्ता और कांटेक्ट शर्मा आपस में हमसाज हैं। पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने कांटेक्ट शर्मा और रजत गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
-- -- --