{"_id":"660ef82ced40bff0c302dd14","slug":"general-observer-inspected-critical-and-vulnerable-booths-gave-necessary-guidelines-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-116624-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सामान्य प्रेक्षक ने किया क्रिटिकल, वल्नरेबल बूथों का निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सामान्य प्रेक्षक ने किया क्रिटिकल, वल्नरेबल बूथों का निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Fri, 05 Apr 2024 12:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 05 Apr 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत सामान्य प्रेक्षक राहुल शर्मा ने जनपद के क्रिटिकल, वल्नरेबल बूथों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। संबंधितों को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सामान्य प्रेक्षक ने बीएलओ से जानकारी करते हुए पूछा कि 85 वर्ष से अधिक के कितने मतदाता हैं, दिव्यांग मतदाताओं की संख्या क्या है, समेत अन्य जानकारी हासिल कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बूथों में मूलभूत सुविधाओं का भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया। कहा कि मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्हें जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। उन्होंने शिव इंटर कॉलेज गजरौला, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज, मोहरका पट्टी, फन्देडी़,करनपुर माफी आदि बूथों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। कहा कि ऐसे बूथ जहां पर मतदान प्रतिशत कम हुआ है, उसे बढ़ाने का प्रयास करें।