फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gave triple talaq, did not marry uncle even after doing halala

अमरोहा : तीन तलाक दिया, चाचा से हलाला कराके भी नहीं किया निकाह, मामला दर्ज

Mon, 22 Nov 2021 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 22 Nov 2021 02:17 AM IST
सार

महिला की तहरीर पर पति समेत आठ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत कुछ अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। हलाला के आरोपी पति के चाचा के खिलाफ दुष्कर्म की धारा भी प्रयोग की गई है।

विज्ञापन
Gave triple talaq, did not marry uncle even after doing halala
तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। बाद में अपने चाचा के साथ हलाला कराया लेकिन दोबारा निकाह नहीं किया। दहेज की मांग दोहराते हुए उसे दोबारा तीन तलाक दे दिया। महिला की तहरीर पर पति समेत आठ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत कुछ अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। हलाला के आरोपी पति के चाचा के खिलाफ दुष्कर्म की धारा भी प्रयोग की गई है।

विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका निकाह 20 जून को हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव कल्लागढ़ी निवासी एक युवक के साथ हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले कार की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वाले उसका उत्पीड़न और मारपीट करने लगे। दो माह बाद पति ने उसे तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन


युवती का कहना है कि रिश्ता जोड़े रखने की उम्मीद से 19 अक्तूबर को उसके पिता ने दहेज में कार की मांग पूरी करने के लिए आठ लाख रुपए ससुराल वालों को दिए। आरोप है कि इसके बाद पति ने अपने चाचा के साथ हलाला कराया लेकिन दोबारा निकाह न करते हुए और दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर दोबारा तीन तलाक बोल दिया। परेशान होकर वह मायके आ गई तो ससुराल वालों ने यहां आकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी धनौरा थाने के इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने बताया कि पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पति के चाचा के खिलाफ दुष्कर्म की धारा भी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed