{"_id":"671aaf8b875d389ce409f077","slug":"gateman-removed-after-negligence-came-to-light-charge-sheet-is-being-prepared-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-128171-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: लापरवाही सामने आने पर गैटमैन को हटाया, चार्जशीट हो रही तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: लापरवाही सामने आने पर गैटमैन को हटाया, चार्जशीट हो रही तैयार
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
भानपुर रेल फाटक के बीच में ट्रैक्टर आ जाने पर गेटमैन की लापरवाही सामने आ जाने पर उसे हटा दिया गया। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए चार्जशीट तैयार की जाएगी।
बुधवार शाम सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से रक्सौल जा रही थी। उधर, मुरादाबाद की दिशा से मुरादाबाद-दिल्ली पैसेंजर दिल्ली जा रही थी। दोनों के लिए गेटमैन भूरे सिंह गेट को बंद कर रहा था। इस बीच ट्रैक्टर चालक ने बूम को तोड़ दिया। ट्रैक्टर पटरियों पर आ गया। जिससे सत्याग्रह एक्सप्रेस कांकाठेर में रोक दी गई। पैसेंजर को महेशरा में रोक दिया गया। पैसेंजर नौ मिनट, जबकि सत्याग्रह एक्सप्रेस तीन मिनट खड़ी रही। इस मामले में गेटमैन भूरे सिंह की लापरवाही सामने आई। जिसके चलते उसे हटा दिया गया। हालांकि वह अन्य गेटमैन के स्थान पर काम कर रहा था। लापरवाही बरतने के आरोप में उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए चार्जशीट तैयार कराई जाएगी। स्टेशन अधीक्षक केएल कश्यप ने हटाए जाने और चार्जशीट की तैयारी की पुष्टि की है।