फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ganpati Bappa was bid farewell amidst cheers

Amroha News: जयकारों के बीच गणपति बप्पा को दी विदाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa was bid farewell amidst cheers
अमरोहा।
विज्ञापन

जिलेभर में गणेश महोत्सव की धूम है। घरों और पंड़ालों में गणपति बप्पा को विराजमान कर लोग उनकी पूजा-अर्चना कर रहे है। वहीं, अब लोगों ने शोभायात्रा निकालकर गणपति का विसर्जन करना भी शुरू कर दिया है। भगवान गणेश के जयकारों और भजनों पर नाचते-गाते श्रद्धालु उनका विसर्जन करने ब्रजघाट सहित अन्य घाटों पर पहुंचे रहे है।
अमरोहा के मोहल्ला चिड़ियाबाग, रानी नगर काॅलोनी के लोगों ने विधिविधान से गणेश जी पूजा कर शोभायात्रा निकाली। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस फिर से आ, आदि के जयघोष से आकाश गुंजायमान होता रहा। शोभायात्रा के बाद गणपति की प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए ब्रजघाट रवाना हो गए। गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य पर सात सितंबर को गणपति जी की मूर्ति स्थापना कर नियमित पूजा अर्चना की गई। बुधवार को विधि विधान पूर्वक मंत्र उच्चारण के साथ हवन पूजा की गई।
विज्ञापन

भंडारे का आयोजन किया गया। गणपति विसर्जन से पूर्व मोहल्ले में शोभा यात्रा निकाली गई। जिसका लोगों ने अपने घरों के सामने पूजा अर्चना कर स्वागत किया। मोहल्ले के लोगों ने उत्साह एवं आनंदपूर्वक हिस्सा लेकर एक दूसरे के गुलाल लगाया। कार्यक्रम में मास्टर परमसिंह, विनिता यादव, दीप्ति, इन्द्रपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, राजेश राणा, दिनेश चौहान, विनय कुमार अग्रवाल, रतन पाल राणा, नीरज वर्मा, सतीश त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed