{"_id":"635edf9d62f2cd34c7197c61","slug":"gangster-on-13-accused-of-illegal-mining-jpnagar-news-mbd4457967143","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन के 13 आरोपियों पर गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन के 13 आरोपियों पर गैंगस्टर
विज्ञापन
अवैध खनन के नामजद 13 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
17 जुलाई को केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी दो दिवसीय दौरे पर शहर में आईं थीं। लोकसभा क्षेत्र में भ्रमण करने के बाद वह पंजू सराय स्थित खनन स्थल पर पहुंची थीं। उन्होंने डीएम बीके त्रिपाठी और एसपी आदित्य लांग्हे और अन्य अफसरों को खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने की नसीहत दी थी। साथ ही अवैध खनन को लेकर कड़ी नाराजगी जताई थी। जिला प्रशासन ने अगले दिन डीएम के निर्देश पर पीपली घोसी खुर्द गांव पर तैनात लेखपाल अयूब अली ने अलग-अलग 12 घाट संख्या क्षेत्र को राजस्व अभिलेखों में संक्रमणीय भूमि दरों के अधिकार में दर्ज होने का दावा करते हुए 13 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई थी।
मामले में थाना पुलिस ने मोहम्मद कासिम बाबू उर्फ बाबू, अहमद अनीस, फखरुद्दीन, छोटू, मुस्तकीम, हंसार उर्फ अंसार, बुंदू आलम, कमरुद्दीन, जलालुद्दीन, शाहबुद्दीन, शरीफ निवासी सैदपुर इम्मा को गैंगस्टर में निरुद्ध किया है। सीओ सदर विजय कुमार राणा ने बताया कि पंजू सराय में आसपास के लोग बड़ी तादाद में अवैध खनन करते हैं। कई बार कार्रवाई करने के बाद भी खनन का कारोबार बंद नहीं किया गया है। जल्द ही नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।