फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   gangajal stall open in postoffice

पहले दिन बिक गया गंगोत्री से आया गंगाजल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
gangajal stall open in postoffice
अमरोहा। गंगा जल को खरीदने के लिए मंगलवार को लोग उमड़ पड़े। पहले दिन दोपहर तक सभी 48 बोतल बिक गईं। इसके चलते बाद में आने वाले लोगों को मायूसी का सामना करना पड़ा। गंगा जल की मांग से प्रवर अधीक्षक को अवगत कराया है। उन्होंने 50 बोतल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। इसके बाद दोबारा गंगा जल बिकना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर के कोर्ट चौराहा स्थित प्रधान डाक घर में गंगा जल आपके द्वार के तहत गंगोत्री से आया गंगा जल का वितरण मंगलवार से शुरू हो गया है। मल्टी परपज काउंटर संख्या दो पर दोपहर 12 बजे से लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। गंगा जल का बोतल हासिल करने के लिए लाइन में खड़े हो गए। गंगोत्री से आए गंगाजल का दोपहर एक बजे से वितरण शुरू हुआ। दोपहर तीन बजे तक सभी 48 बोतल बिक गए। इसके बाद कुछ और लोग आए। उन्होंने गंगा जल के बोतल खरीदने की इच्छा जताई। हालांकि सभी बोतल बिक चुकी थीं। इसके चलते उन्हें गंगाजल नहीं मिल सका। शहर के कुछ बुजुर्ग लोगों ने गंगाजल को जल्द उपलब्ध कराने की मांग की। पोस्ट मास्टर ने प्रवर अधीक्षक मुरादाबाद को गंगा जल की मांग से अवगत कराया। उन्होंने 50 बोतल उपलब्ध कराने की अपील की है। ताकि लोगों को उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
अमरोहा। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शशि जैन ने गंगा जल बोतल वितरण का शुभारंभ किया। प्रधान डाक घर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि लोगों को अब आसानी से गंगा जल मिल सकेगा। पोस्ट मास्टर राकेश सक्सेना ने बताया कि गंगा जल आपके द्वार के तहत गंगा जल की बिक्री हो रही है। इस दौरान सहायक पोस्ट मास्टर अनीता शर्मा, भाजपा नेता अतुल जैन, एके सिंह, भुवनेश शर्मा, रवि वशिष्ठ, अजय पाल सिंह, नेसार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed