फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ganga snan in brajghat in amroha

पूर्णिमा स्नान : हाईवे पर छह घंटे रेंगे वाहन

Sat, 17 Sep 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 17 Sep 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
ganga snan in brajghat in amroha
ganga flud
पूर्णिमा पर शुक्रवार को ब्रजघाट गंगा तट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। जहां भक्त गंगा में डुबकी लगा रहे थे। वहीं लोग पुल पर जाम के झाम से जूझ रहे थे। करीब छह घंटे तक दो किलोमीटर तक वाहन रेंग-रेंग कर चले। उमस भरी गर्मी में जाम में फंस कर लोग पसीना-पसीना होते रहे। पुलिस को जब सुध आयी तो पुलिस ने एक ओर का ट्रैफिक रोक कर वाहन निकाले। तब कहीं व्यवस्था सुचारु हो सकी। 
विज्ञापन


पूर्णिमा पर शुक्रवार को भोर के चार बजे से ही ब्रजघाट गंगा तट पर श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। गंगा की लहरों पर सूर्य नारायण की किरणों की लालिमा पड़ने तक गंगा तट श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। श्रद्धालुओं के निजी वाहन और डग्गामार वाहनों का ब्रजघाट पर जमावड़ा होने से नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। सुबह पांच बजे से ही जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


पुल से लेकर गढ़ मुक्तेश्वर की ओर तक करीब दो किलोमीटर दूर तक जाम लग गया। तमाम वाहन जाम में फंस गए। हालांकि वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। दो किलोमीटर का सफर करीब 45 मिनट में पूरा हो सका। श्रद्धालुओं को लेकर आ रहे डग्गामार वाहनों के लगातार ब्रजघाट आने से जाम से निजात नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब नौ बजे के बाद पुलिस ने एक साइड के ट्रैफिक को रोक कर दूसरी ओर के वाहन निकाले। यही क्रम बारी बारी साइड के वाहनों को रोक कर चलता रहा। जिससे ग्यारह बजे के बाद तक वाहन रेंग-रेंग कर ही चलते रहे। वहीं स्लो ट्रैफिक में फंस कर बाइक से आए श्रद्धालुओं को उमस भरी गर्मी में पसीना बहाना पड़ा। 

गूंजते रहे हर-हर गंगे के उद्घोष 
गजरौला। पूर्णिमा पर ब्रजघाट और तिगरी में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगा कर पुण्य लाभ कमाया। सूर्य नारायण को अर्घ्य दिया और मां गंगे के पुष्प और दीप अर्पित कर परिवार की खुशहाली के लिए मन्नत मांगी। इस दौरान गंगा तट हर-हर गंगे के उद्घोष से गुंजायमान रहा। 

ब्रजघाट में भोर के चार बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। दिन निकलने तक मुख्य स्नान घाट से आगे तक श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आने लगे। श्रद्धालुओं में गंगा में डुबकी लगा कर सूर्य नारायण को अर्घ्य दिया और मां गंगा की पूजा-अर्चना की।


उमस भरी गर्मी की वजह से श्रद्धालुओं ने स्नान का जमकर लुत्फ उठाया। युवा गंगा में अठखेलियां करते नजर आए। वहीं महिलाओं और बच्चों में नाव विहार का लुत्फ उठाया। वहीं गंगा तट पर लगे मेले में महिलाओं और बच्चों ने खासा लुत्फ उठाया। उधर तिगरी गंगा में भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। ब्रजघाट और तिगरी में करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed