{"_id":"6345d04aab93b965635e27f2","slug":"ganga-s-water-level-increased-by-65-cm-in-24-hours-gajraula-news-mbd4440652144","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में गंगा का जल स्तर 65 सेंटीमीटर बढ़कर 199.90 गेज मीटर हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में गंगा का जल स्तर 65 सेंटीमीटर बढ़कर 199.90 गेज मीटर हुआ
विज्ञापन
गजरौला। चार दिन तक लगातार बारिश और बिजनौर बैराज से मंगलवार की सुबह 50651 क्यूसेक और शाम को 60318क्यूसेक पानी छोड़े जाने से 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 65 सेंटीमीटर बढ़ चुका है। जो अभी और भी बढ़ेगा।
सोमवार की रात बिजनौर बैराज से गंगा में 48 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। मंगलवार की सुबह 50651 क्यूसेक पानी फिर छोड़ा गया। इसके अलावा लगातार चार दिन तक इलाके में बारिश हुई। जिसके कारण गंगा का जलस्तर 24 घंटे में 65 सेंटीमीटर बढ़ गया। सोमवार को तिगरी में 199.25 गेज मीटर दर्ज किया गया था।
वहीं मंगलवार की सुबह 199.90 गेज मीटर हो गया। इसके बाद मंगलवार की शाम चार बजे भी 60318 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया है। जिससे गंगा का जलस्तर और बढ़ रहा है। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले तिगरी मेले की तैयारियां भी प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
जेई सुभाष गहलोत का कहना है कि अब बारिश बंद हो गई है। बारिश के कारण काम प्रभावित हो रहे थे।