फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ganga's water level decreased by 10 centimeters

गंगा का जल स्तर 10 सेंटीमीटर घटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level decreased by 10 centimeters
अमरोहा। सोमवार को गंगा का जल स्तर 10 सेंटीमीटर घटा रिकार्ड किया गया। इससे गंगा और रामगंगा पोषक नहर से घिरे गांवों में बाढ़ की आशंका का खतरा भी फिलहाल टल गया है। वहीं, किसानों ने भी राहत की सांस महसूस की है।
विज्ञापन

बाढ़ खंड के जेई अनवार खां ने बताया कि सोमवार को नदी का जलस्तर 198.40 मीटर रिकार्ड किया गया, जबकि रविवार को जल स्तर 198.50 मीटर रिकार्ड किया गया था। उन्होंने बताया कि अब तिगरी में बाढ़ का पानी आने की आशंका खत्म हो चली है। उधर, गंगा में पानी कम होने के साथ ही रामगंगा पोषक नहर का उफान भी कम हुआ है। वहीं तेज धूप निकलने और बारिश नहीं होने के कारण गांव चकनवाला में लगे पैंटून पुल पर भी अब फिसलन कम हो गई है। उधर, हापुड़ जनपद की तीर्थनगरी ब्रजघाट में भी गंगा का जलस्तर काफी कम हो गया है। इस कारण वहां भी पानी तेजी से उतर रहा है। गंगा का जल स्तर घटने के कारण किसानों ने भी राहत महसूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed