फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ganga on the boom, there may be trouble in the villages of the island

उफान पर गंगा, टापू के गांवों में हो सकती है परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Ganga on the boom, there may be trouble in the villages of the island
अमरोहा जिले के गजरौला के तिगरी में उफनाई गंगा। संवाद - फोटो : JPNAGAR
गजरौला। बिजनौर बैराज से 90 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण गंगा उफान पर है। बाढ़ का पानी खेतों में भरने लगा है। अचानक तिगरी में गंगा का जल स्तर 40 सेंटीमीटर बढ़ गया है। कई दिन से पानी कम होने के कारण राहत की सांस ले रहे खादर और टापू के ग्रामीणों की मुश्किलें फिर बढ़ गईं। ग्रामीणों को डर सता रहा है कि इसी गति से पानी बढ़ता रहा तो टापू के गांवों में भर सकता है।
विज्ञापन

बिजनौर बैराज से गंगा में 90 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिसके चलते गंगा उफान पर है। बाढ़ खंड के जेई के अनुसार तिगरी में गुरुवार की सुबह आठ बजे जल स्तर 200 मीटर दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले 199 मीटर था। 24 घंटे में जल स्तर 40 सेंटीमीटर बढ़ गया है। गंगा में 90 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से इलाके में बाढ़ के हालात बन गए हैं। खेतों में बाढ़ का पानी भरने लगा है। खादर और टापू में बसे ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इसी गति से पानी बढ़ता रहा तो गांवों में भी बाढ़ का पानी भर जाएगा। जो फसल लंबे समय तक पानी में डूबी रहीं थीं, लेकिन बाढ़ कम होने के कारण उनको कुछ राहत मिली, उन फसलों को खासा नुकसान होगा। उधर बाढ़ का पानी खेतों में भर जाने के कारण चारे की किल्लत से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

बिजनौर बैराज से गंगा में 90 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिससे गंगा उफान पर है। तिगरी में जल स्तर 200 मीटर पहुंच गया है, जबकि एक दिन पहले यह 199.60 मीटर था। 24 घंटे में 40 सेंटीमीटर पानी बढ़ गया है-अनवार बहादुर खान, जेई बाढ़ खंड तिगरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed