फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ganga Nagar bridge connecting 30 villages of Amroha and Bulandshahr fell into disrepair

Amroha News: अमरोहा व बुलंदशहर के 30 गांवों को जोड़ने वाला गंगा नगर पुल हुआ जर्जर

Sun, 03 Nov 2024 03:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 03 Nov 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Ganga Nagar bridge connecting 30 villages of Amroha and Bulandshahr fell into disrepair
हसनपुर (अमरोहा)। हसनपुर के गांव गंगानगर से बुलंदशहर को जोड़ने वाला गंगा पुल जर्जर हो चुका है। सड़क टूट कर सरिया दिखाई देने लगे हैं। जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। यह स्थिति पिछले दो माह से बनी हुई है। अमरोहा व बुलंदशहर के तीस से अधिक गांव के लोग इस मार्ग का लाभ उठाते हैं। जानकारी होने के बाद भी विभागीय अधिकारी इस तरफ कोई कार्य नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन


अमरोहा जनपद के हसनपुर तहसील के गांव गंगानगर से बुलंदशहर के भगवानपुर को जोड़ने के लिए वर्ष 2012 में गंगा पुल का निर्माण शुरू हुआ था। यह पुल वर्ष 2014 में बनकर तैयार हो गया था। करोड़ों की लागत से बने इस पुल की देखरेख सही से नहीं हो पाने की वजह से अब पुल जर्जर हो चुका है। कई स्थानों पर पुल की सड़क उखड़ गई है और सरिया दिखाई देने लगे हैं। क्षेत्र के गांव गंगानगर, जयतौली, शकरगढ़ी, हाकमपुर, गंगवार, महरपुर, सिरसा गुर्जर, वंशीवाला महरपुर, गंगाचोली, सतेड़ा, मटेना, श्यमापुरी, पिपलौती कला, पिपलौती खुर्द, बुरावली, मटीपुरा, नबावपुरा, छपना, तरौली, बरतौरा, देहरी, जल्लोपुर और बुलंदशहर के जनपद के कई गांव समेत तीस से अधिक गांवों के लोग प्रतिदिन इस मार्ग से होकर गुजरते हैं। इसके अलावा इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन भी रहता है। वर्तमान समय में गंगानगर से हाकमपुर तक मार्ग का चौड़ीकरण होने के कारण अब इस मार्ग की महत्ता अधिक हो गई है। लेकिन, गंगा पुल जर्जर होने की वजह से यहां हादसे की आशंका लगातार बनी हुई है। गांव मटीपुरा निवासी ग्राम प्रधान अरुण कपासिया का कहना है कि जिम्मेदारों को इसे गंभीरता से लेकर मरम्मत कराने की जरूरत है।
विज्ञापन

----

नेशनल हाईवे पर जाम होने पर इस मार्ग से गुजरते हैं भारी वाहन
हसनपुर। नेशनल हाईवे पर जिस दिन जाम लग जाता है। ब्रजघाट से लेकर गजरौला तक का यातायात प्रभावित हो जाता है तो भारी वाहन हसनपुर से होकर इसी मार्ग पर होते हुए बुलंदशहर और वहां से मेरठ, गाजियाबाद व दिल्ली की दिशा में जाते हैं, फिर उस दिशा से भी वाहन इसी मार्ग को होते हुए मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, लखनऊ की तरफ निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसनपुर। गंगानगर पुल पर होकर सैकड़ों बच्चे रोजाना बुलंदशहर के भगवानपुर व स्याना के स्कूलों में पढ़ने के लिए जाते हैं। गांव गंगानगर निवासी रोहताश सिंह का कहना है कि पुल जर्जर अवस्था में हो गया है। इसकी मरम्मत होने की जरूरत है। यदि समय रहते पुल की मरम्मत नहीं कराई गई तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed