{"_id":"5a0056554f1c1b78548bb337","slug":"ganga-main-duba-chatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबने से बीए के छात्र की मौत , मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबने से बीए के छात्र की मौत , मचा कोहराम
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 06 Nov 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच घंटे की मशक्कत के बाद शव मिला, तो परिवार में कोहराम मच गया। बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा पर हसनपुर के गंगानगर से होकर जा रही गंगा तट पर मेला लगता है। हजारों की हसनपुर के गांव हाकमपुर निवासी महेंद्र (23) पुत्र इंद्र सैनी शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे साइकिल से अकेला ही गंगा नहाने गया था। करीब साढ़े 11 बजे गंगा नहाते समय छात्र गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख गंगा तट पर मौजूद श्रद्घालुओं के शोर मचाने पर मौजूद युवा तैराक गंगा में कूद गए।
जब तक वह मौके पर पहुंचे। छात्र डूब चुका था। गोताखोर को गंगा में उतार कर तलाश शुरू कराई गई। दोपहर करीब चार बजे पांच किलोमीटर दूरी पर बुलंदशहर क्षेत्र में छात्र महेंद्र का शव मिला। बुलंदशहर पुलिस शव को कब्जे में कर साथ ले गई। महेंद्र गांव हाकमपुर के एसएलजे डिग्री कालेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। वहीं, घाट चार पर करीब दस या बारह वर्षीय बालक गंगा में डूब गया। बालक को डूबते हुए वहां पास ही में स्नान कर रहे कुछ श्रद्घालुओं ने देखा था। पुलिस कर्मी व गोताखोर भी पहुंच गए।
काफी तलाश किया गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस का कहना है कि बच्चा डूबने की सूचना मिली थी, लेकिन डूबे बच्चे का कोई भी परिजन वहां नहीं पहुंच पाया है। बच्चा किसका था, कहां से आया था। इसकी जानकारी नहीं है।