फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ganga katan

डीएम और एसपी ने देखा तिगरी में गंगा का कटान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
ganga katan
तिगरी में गंगा का कटान देखते डीएम उमेश मिश्र एवं एसपी डा. विपिन ताडा। - फोटो : GAJRAULA
गजरौला (अमरोहा)। डीएम उमेश मिश्र और एसपी डा. विपिन ताडा ने तिगरी में गंगा किनारे निरीक्षण कर वहां तेजी से हो रहा कटान देखा। साथ ही ग्रामीणों से बातचीत की। डीएम ने तहसीलदार को वहां सुरक्षा के बंदोबस्त और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम एसपी के संग गंगाधाम तिगरी पहुंचे। दोनों अधिकारी गंगा तट का पैदल निरीक्षण करते हुए आबादी में बंधे के पास जा रहे खड़ंजा तक पहुंचे। खड़ंजा कटान में बह चुका है। डीएम के आने की खबर मिलते ही प्रधान नारायण यादव और पूर्व प्रधान गजेंद्र यादव, निपेंद्र त्यागी भी वहां आ पहुंचे। डीएम उमेश मिश्र ने ग्रामीणों ने गांव में बाढ़ के हालात की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि हर साल बरसात में गंगा में बाढ़ सी आ जाती है, लेकिन इसका पानी गांव तक नहीं पहुंच पाता। सुरक्षा के लहजे से गांव में बंधे का निर्माण है। इसके पीछे तक ही गंगा कटान करते हुए आ जाती है। डीएम ने नवंबर माह में लगने वाले एतिहासिक गंगा मेले के संबंध में भी जानकारी ली। एसपी डा. विपिन ताडा ने उन्हें बताया कि नवंबर में पूरा क्षेत्र मेला का होता है। गंगा कटान तो करती है, लेकिन खाली पड़े स्थान पर मेला का आयोजन होता है। इस मौके पर तहसीलदार राकेश कुमार, सुरेश कश्यप, कृष्ण प्रजापति, जितेंद्र शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

आबादी के बीच नहीं हों अंतिम संस्कार
गजरौला। गंगाधाम तिगरी में निरीक्षण को आए डीएम उमेश मिश्र से ग्रामीणों ने आबादी के बीच हो रहे अंतिम संस्कार बंद कराने की मांग की। उनका कहना था कि गांव में स्थायी शवदाह गृह बना हुआ है। वहां से गंगा नदी तक जाने के लिए सड़क भी है, लेकिन लोग वहां जाना पसंद नहीं करते। यदि ग्रामीण विरोध करते हैं तो शव लेकर आए लोग मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। डीएम ने कहा कि गांव में आबादी के बीच अंत्येष्टि नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed