{"_id":"616da813c3de2b29113fd09f","slug":"ganga-in-spate-due-to-torrential-rains-gajraula-news-mbd406594254","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश से बाढ़ सीजन के बाद भी उफान पर गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश से बाढ़ सीजन के बाद भी उफान पर गंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। मूसलाधार बारिश और बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने से गंगा उफान पर है। गंगा का जल स्तर 90 सेंटीमीटर बढ़ जाने से खादर के इलाकों में फिर हलचल बढ़ गई है। नीचे के इलाकों में बाढ़ का पानी भरने लगा है।
हर साल बाढ़ का सीजन 15 जून से 15 अक्तूबर तक माना जाता है। इस दौरान बाढ़ राहत चौकियों को अलर्ट कर दिया जाता है। यहां पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए जाते हैं। बाढ़ खंड के अवर अभियंता और अन्य कर्मचारियों को तैनात कर दिया जाता है। 15 अक्तूबर को तिगरी में गंगा का जल स्तर 198.75 मीटर दर्ज किया गया था। मगर रविवार से पड़ रही मूसलाधार बारिश व बिजनौर बैराज से 39 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण गंगा उफान पर है। सोमवार को तिगरी में गंगा का जलस्तर 199.65 मीटर था। गंगा का जल स्तर 90 सेंटीमीटर बढ़ जाने से खादर और निचले इलाकों में पानी भरने लगा है। गंगा के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों में हलचल पैदा हो गई है। खेतों में पानी भर जाने से फसलों को खासा नुकसान हुआ है।
लगातार मूसलाधार बारिश और बिजनौर बैराज से 39 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ सीजन के तीन दिन बाद गंगा उफान पर है। दोबारा बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। खादर के इलाकों में पानी भरने लगा है। अनवार बहादुर खान, जेई, बाढ़ खंड तिगरी।