फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ganga Expressway: Flyover ready near Kuadali

गंगा एक्सप्रेस-वे : कुआडाली के पास फ्लाईओवर बनकर तैयार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway: Flyover ready near Kuadali
हसनपुर (अमरोहा)। मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जा रहे गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण तहसील क्षेत्र में तेजी से हो रहा है। उझारी से आदमपुर को जोड़ने वाले मार्ग पर गांव कुआडाली के पास से गंगा एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है। मार्ग पर फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गया है। इसके नीचे अंडरपास से आवागमन भी शुरू हो गया है। इसके अलावा गांव मंगरौला में तेजी के साथ फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया जा रहा है। करीब चार साल पहले गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। निर्माण कार्य 2025 तक पूरा होना प्रस्तावित है। हसनपुर तहसील क्षेत्र के 24 गांवों से होकर गंगा एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है। इसमें कई स्थानों पर अंडरपास एवं फ्लाईओवर बनाए जा गए हैं। इसी क्रम में एक फ्लाईओवर उझारी से ढबारसी-आदमपुर को जाने वाले मार्ग पर गांव कुआडाली के नजदीक बनाया गया है। यह बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुका है।
विज्ञापन

इसके बनने से उझारी- ढबारसी मार्ग में आवागमन में आ रही परेशानी खत्म हो गई है। फ्लाईओवर के नीचे से वाहन फर्राटा भर रहे हैं। हालांकि, गंगा एक्सप्रेस-वे पर अधिकारिक रूप से अभी वाहनों का संचालन शुरू नहीं हुआ है, लेकिन कुछ लोगों ने अभी से इस पर सफर करना शुरू कर दिया, जबकि अभी गंगा एक्सप्रेस-वे पूरी तरह से बनकर तैयार भी नहीं हो पाया है। 23.6 किमी में से अभी तक 16 किमी सड़क बनकर ही तैयार हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण तेजी के साथ कराया जा रहा है। कुआडाली के नजदीक फ्लाईओवर बनकर तैयार हो चुका है। इससे लोगों को लाभ मिल रहा है। --सुनीता सिंह, एसडीएम, हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed