फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ganga Dussehra: No entry of heavy vehicles on the highway from 12 noon today

गंगा दशहरा : हाईवे पर आज दोपहर 12 बजे से भारी वाहनों की नो एंट्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra: No entry of heavy vehicles on the highway from 12 noon today
ज्येष्ठ गंगा दहशरा स्नान बृहस्पतिवार को होगा। हाईवे पर जाम से निजात के लिए आज दोपहर बारह बजे से हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया जाएगा। ज्येष्ठ अमावस्या गंगा स्नान के मौके पर हाईवे पर कई किमी लंबा जाम लग गया था। हापुड़ प्रशासन की लापरवाही के कारण ब्रजघाट से गढ़मुक्तेश्वर तक सबसे ज्यादा हालात खराब रहे। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार (कल) को ज्येष्ठ दशहरा पर ब्रजघाट और तिगरी धाम गंगा में लाखों श्रद्धालु स्नान करेंगे। ऐसे में लोगों को पहले जैसी दिक्कत न हो, इसके लिए हाईवे पर दौड़ने वाले भारी और मालवाहक वाहनों को पुलिस द्वारा तैयार किए गए वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। एसपी विनीत जायवाल ने बताया कि दशहरा स्नान को देखते हुए ट्रक, डीसीएम, टोयोटा, कैंटर, आयशर आदि भारी वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर आने से रोका जाएगा। इसके लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है, जो 8 जून की दोपहर 12:00 बजे से 9 जून की शाम 6:00 बजे तक लागू रहेगा। ट्रैफिक प्लान को तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

यह रहेगा डायवर्जन प्लान
मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को मुरादाबाद कांठ, बिजनौर के स्यौहारा, धामपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद से मेरठ/दिल्ली की ओर जाने वाला वैकल्पिक यातायात मार्ग
मुरादाबाद से मेरठ-दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात को मुरादाबाद से टीएमयू के बगल से अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए मेरठ-दिल्ली के लिए भेजा जाएगा।
बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात आंवला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला से नरौरा होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
हापुड़ व मेरठ से रामपुर की ओर जाने वाला यातायात
हापुड़ और मेरठ से गढ़ के मध्य से रामपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन गढ़ चौपला जनपद हापुड़ से डायवर्ट कर बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा (जनपद बुलंदशहर), बबराला, बहजोई, चंदौसी (जनपद संभल), बिलारी (जनपद मुरादाबाद), शाहबाद होते हुए रामपुर की ओर भेजा जाएगा।
रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा (जनपद बुलंदशहर) होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
चांदपुर बिजनौर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाला यातायात
चांदपुर बिजनौर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले वाहनों को थाना धनौरा की बॉर्डर पुलिस चौकी रसूलपुर पर ही रोक दिया जायेगा और वापस करते हुए बिजनौर, बैराज, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली के लिए भेजा जाएगा।
अमरोहा से दिल्ली जाने वाला यातायात
अमरोहा से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी-हल्के वाहनों को शिवाला कलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली निकाला जाएगा।
हापुड गढ़ चौपला से गजरौला जाने वाला यातायात
हापुड़ गढ़ चौपला से गजरौला जाने वाला यातायात हापुड से बुलंदशहर की ओर डायवर्ट कर अनूपशहर, संभल, हसनपुर, गजरौला होते हुए अमरोहा भेजा जायेगा।
गजरौला से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
गजरौला चौपला से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गजरौला, हसनपुर, रहरा, गवां, अनूपशहर से बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात -
धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को चांदपुर, बिजनौर, मवाना, मेरठ होकर दिल्ली भेजा जाएगा।
संभल से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। कोई भी मालवाहक वाहन हसनपुर नहीं आने दिया जाएगा ।
हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त वाहनों को जनपद शाहजहांपुर के कटरा, जलालपुर, बदायूं, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली के लिए निकाला जाएगा।

गाजियाबाद से बरेली-लखनऊ की ओर जाने वाला यातायात
गाजियाबाद से बरेली-लखनऊ की ओर जाने वाले यातायात को लालकुआं की ओर मोड़कर दादरी, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए बरेली-लखनऊ की ओर भेजा जायेगा।
मेरठ से बरेली-लखनऊ की ओर जाने वाला यातायात
मेरठ से बरेली की ओर जाने वाला यातायात बिजनौर, धामपुर, स्यौहारा, कांठ, मुरादाबाद होते हुए बरेली की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed