{"_id":"5908e0844f1c1b810d4413a1","slug":"ganga-clean-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम शपथ लेते हैं..गंगा को स्वच्छ रखेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम शपथ लेते हैं..गंगा को स्वच्छ रखेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 03 May 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
ganga river
- फोटो : google
केंद्र सरकार के गंगा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत गंगा को स्वच्छ रखने के लिए मंगलवार को तिगरी गंगा तीर्थ पर गंगा स्वच्छता संकल्प दिवस मनाया गया। जिले भर के अधिकारियों संग ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने पावनी गंगा को स्वच्छ रखने की शपथ ली। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने शपथ दिलाई।
गंगा तट पर दोपहर दो बजे से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी उपस्थित ग्रामीणों व श्रद्धालुओं से गंगा को साफ स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया। साथ ही लोगों को खुले में शौच न करने के प्रति जागरूक किया। कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे पहला जिला शामली ही खुले में शौच मुक्त हुआ है।
दूसरा जिला अमरोहा होना चाहिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत तिगरी को खुले में शौच मुक्त कराने के लिए 14 अप्रैल को लिए गए प्रस्ताव की सराहना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र, डीपीआरओ जाहिद हुसैन, पूर्व विधायक तोताराम, ग्राम प्रधान नारायण यादव, बीडीओ राजीव कुमार वर्मा, एडीओ रामपाल, सत्येंद्र सिंह, रामरक्षपाल यादव, कुलवंत सिंह समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।