फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gajraula veterinary officer got dengue

गजरौला पशु चिकित्सा अधिकारी को हुआ डेंगू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Gajraula veterinary officer got dengue
गजरौला। अच्छी खासी ठंड पडने के बावजूद बीमारियां थमने का नहीं ले रही हैं। डेंगू बुखार कहर बरपा रहा है। गजरौला पशु चिकित्सा अधिकारी को डेंगू हो गया। जिसके चलते वह अवकाश पर चले गए हैं। निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मूलरूप से एटा जनपद के कस्बा निधौली निवासी डा.ओमवीर सिंह गजरौला पशु चिकित्साधिकारी हैं। वह पशु अस्पताल परिसर में बने आवास में रहते हैं। बीते दिनों उनको बुखार आया था। जिसके चलते उन्होंने एक निजी चिकित्सक से दवाई ली। कई दिन उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। दो दिन पूर्व वह तेज बुखार में अस्पताल भी आए। बताया जाता है कि हालत इस कदर बिगड़ गई थी कि उनको अस्पताल में बैठने में काफी परेशानी महसूस हुई। जिस पर वह आला अफसरों को बताकर अवकाश पर चले गए। एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बाइक सवार युवक के साथ मारपीट, रुपये लूटने का भी आरोप
गजरौला। साप्ताहिक बाजार से दुकान के लिए सामान खरीदकर बाइक से घर जा रहे युवक को रास्ते में बाइक सवार चार आरोपियों ने घेर लिया। लाठी डंडों से उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने ढाई हजार रुपये भी लूट लिए। शोर मचाने पर आस पास के लोगों को आता देख फरार हो गए। एक को पहचानने का दावा करते हुए उसके और साथियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव फौंदापुर निवासी विपिन कुमार गांव में ही जनरल स्टोर चलाता है। वह बुधवार को गजरौला साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने आया था। यहां से दुकान का सामान खरीदकर घर जा रहा था। नगर के ही मोहल्ले गंगानगर सामने पहुंचा था। उसका आरोप है कि इसी दौरान एक बाइक पर सवार चार युवक आए। जिन्होंने उसकी बाइक गिराने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। बाद में चारों ने उसे घेर लिया। लाठी डंडों से उसके साथ मारपीट की। जेब में रखे ढाई हजार रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर आस पास के लोगों को आता देख धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। विपिन कुमार ने एक आरोपी को पहचानने का दावा किया है। पुलिस को घटना की तहरीर दी है। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed