फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gajraula News: Bike rider carpenter dies in collision with truck, cousin injured

Gajraula News: ट्रक से भिड़ंत में बाइक सवार कारपेंटर की मौत, चचेरा भाई घायल, धनौरा मार्ग पर हुआ हादसा

Fri, 13 Jun 2025 08:54 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला
संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 13 Jun 2025 08:54 PM IST
सार

गजराैला में ट्रक और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की माैत जबकि दूसरा घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Gajraula News: Bike rider carpenter dies in collision with truck, cousin injured
सड़क हादसे में जान गंवाने वाला नईम - फोटो : संवाद

विस्तार

ट्रक और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार कारपेंटर नईम की मौत हो गई। उनका चचेरा भाई साहिल घायल हो गया। दोनों भाई बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव गोलिया के रहने वाले थे। परिवार के साथ बकरीद मनाकर दिल्ली काम करने जा रहे थे। घायल साहिल को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


हादसा शुक्रवार सुबह धनौरा मार्ग पर हुआ। बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव गोलिया निवासी नईम कारपेंटर थे। वह और उनका चचेरा भाई साहिल दिल्ली में काम करते थे। वह बकरीद पर घर आए थे। उन्होंने परिवार के साथ बकरीद मनाई। शुक्रवार को दोनों भाई दिल्ली काम करने जा रहे थे।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र में धनौरा मार्ग पर कुमराला चौकी से करीब 500 मीटर दूर रह गए थे। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि नगर की तरफ से धनौरा की दिशा में ट्रक जा रहा था। इससे बाइक की भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में नईम व साहिल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को सीएचसी में लेकर आई। यहां डॉक्टर ने कारपेंटर नईम को मृत घोषित कर दिया, जबकि साहिल को रेफर कर दिया गया। हादसे में मौत की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ट्रक हाथ नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed