फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gajraula News: Bike collided with tractor-trolley on the highway, cousin brothers died

Gajraula News: हाईवे पर ट्रैक्टर-टाॅली में घुसी बाइक, चचेरे-तहेरे भाइयों की मौत, वनवे होने से घंटों रहा जाम

Sun, 15 Jun 2025 07:07 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गजराैला
संवाद न्यूज एजेंसी, गजराैला Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 15 Jun 2025 07:07 PM IST
सार

गजराैला में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की माैत हो गई। दोनों आपस में रिश्तेदार थे। पुलिस ने बताया कि रामपुर निवासी दोनों बाइक से दिल्ली काम करने जा रहे थे। शवों का पोस्टमार्टम करवा कर उन्हें परिजनों को साैंप दिया है। 

विज्ञापन
Gajraula News: Bike collided with tractor-trolley on the highway, cousin brothers died
गजराैला में हादसे के बाद हाईवे पर वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली हाईवे पर ट्रैक्टर टाॅली में बाइक घुसने से रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव अनवे निवासी विशाल (20) और उसके चचेरे भाई राजेश (19) की मौत हो गई। दोनों चचेरे-तहेरे भाई नाईपुरा के सामने बने अंडरपास के ढाल पर हादसे का शिकार हुए।

विज्ञापन


वह रामपुर से काम करने के लिए दिल्ली जा रहे थे। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे पर नाईपुरा के सामने हादसा हो गया है। इसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। सूचना पाकर औद्योगिक चौकी इंचार्ज सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


देखा दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों की लेन पर अंडरपास का जहां ढाल खत्म हो रहा है, वहां ट्रैक्टर टाॅली खड़ी है। उसके निकट हादसाग्रस्त बाइक पड़ी है। बराबर ही हादसे का शिकार दो युवकों के शव पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी पहचान रामपुर के शाहबाद थाना के गांव रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव अनवे निवासी विशाल (20) और उसके चचेरे भाई राजेश(19)के रूप में की गई। दोनों चचेरे-तहेरे भाई दिल्ली में काम करते और दिल्ली में ही रहते थे।

सुबह भी काम करने जा रहे थे। उनकी बाइक सामने से आए ट्रैक्टर टाॅली में घुस गई। ट्रैक्टर टाॅली पकड़ ली गई है। चालक मौके से फरार हो गया। परिजन पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घर ले गए हैं।

यातायात वनवे होने के कारण हुआ हादसा
रविवार सुबह हादसे के पीछे हाईवे पर वाहनों का वनवे दौड़ना माना जा रहा है। हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक वनवे कर रखा है। दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों की लेन पर ही दोनों तरफ के वाहन दौड़ रहे हैं। मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहनों की लेन अवरोध लगाकर बंद कर रखी है।

जब बाइक सवार दोनों युवक अंडरपास के ढाल पर आए तो सामने से ट्रैक्टर टाॅली आ गया। जिसमें बाइक घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर टाॅली घूमकर हाईवे पर आ गई। जिससे हाईवे पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने ट्रैक्टर टाॅली को हटवाया। तब जाकर यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed