{"_id":"64e71db55b354872a5080095","slug":"gajraula-newly-married-woman-called-seema-haider-case-against-custom-officer-2023-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गजरौला: नवविवाहिता को सीमा हैदर कहने पर बवाल, कस्टम अधिकारी ने बीस दिन पहले मोहल्ले में आई महिला पर कसे तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला: नवविवाहिता को सीमा हैदर कहने पर बवाल, कस्टम अधिकारी ने बीस दिन पहले मोहल्ले में आई महिला पर कसे तंज
Thu, 24 Aug 2023 02:38 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 24 Aug 2023 02:38 PM IST
सार
अमरोहा पुलिस ने बताया कि महिला को परेशान करने वाले कस्टम अधिकारी और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सीमा हैदर, सचिन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान से आई सीमा हैदर से नवविवाहिता की तुलना करने, उसके चरित्र पर उंगली उठाने के बाद मामला बिगड़ गया। विवाहिता के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट गई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी, उसकी पत्नी व बच्चों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी थी। पड़ोसी पर कई संगीन आरोप लगाए थे। कहा कि 20 से 25 दिन पूर्व ही उसकी शादी हुई। चंद दिन पहले ही वह अपने पति व ससुरालियों के साथ मोहल्ले में आकर रहने लगी।
विज्ञापन
पड़ोसी कई दिन से उसे बुरी नीयत से घूरता है। उसके चरित्र पर भी उंगली उठाता है। उसकी तुलना पाकिस्तान से प्रेमी सचिन के चक्कर में भारत आई सीमा हैदर से करता है। इसका विरोध करने पर उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की।
विज्ञापन
आरोपी खुद को कस्टम विभाग का अधिकारी बताता है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राजकुमार यादव, उसकी पत्नी और बच्चों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस पर रौब झाड़ने का प्रयास
थाने में पुलिस को महिला ने बताया कि उसकी शादी 20 दिन पहले हुई है। वह पति के साथ रहती है। उसके पास ही कस्टम विभाग का कर्मचारी रहता है। वह उसे लगातार परेशान कर रहा है। महिला के थाने जाने की खबर के बाद कस्टम अधिकारी भी वहां पहुंचा। उसने पुलिस पर भी रौब झाड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने उससे परिचय पत्र दिखाने को कहा तो वह शांत हो गया।