फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gajraula: Newly married woman called Seema Haider, case against custom officer

गजरौला: नवविवाहिता को सीमा हैदर कहने पर बवाल, कस्टम अधिकारी ने बीस दिन पहले मोहल्ले में आई महिला पर कसे तंज

Thu, 24 Aug 2023 02:38 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 24 Aug 2023 02:38 PM IST
सार

अमरोहा पुलिस ने बताया कि महिला को परेशान करने वाले कस्टम अधिकारी और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Gajraula: Newly married woman called Seema Haider, case against custom officer
सीमा हैदर, सचिन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर से नवविवाहिता की तुलना करने, उसके चरित्र पर उंगली उठाने के बाद मामला बिगड़ गया। विवाहिता के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट गई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी, उसकी पत्नी व बच्चों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी थी। पड़ोसी पर कई संगीन आरोप लगाए थे। कहा कि 20 से 25 दिन पूर्व ही उसकी शादी हुई। चंद दिन पहले ही वह अपने पति व ससुरालियों के साथ मोहल्ले में आकर रहने लगी।
विज्ञापन


पड़ोसी कई दिन से उसे बुरी नीयत से घूरता है। उसके चरित्र पर भी उंगली उठाता है। उसकी तुलना पाकिस्तान से प्रेमी सचिन के चक्कर में भारत आई सीमा हैदर से करता है। इसका विरोध करने पर उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी खुद को कस्टम विभाग का अधिकारी बताता है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राजकुमार यादव, उसकी पत्नी और बच्चों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस पर रौब झाड़ने का प्रयास

थाने में पुलिस को महिला ने बताया कि उसकी शादी 20 दिन पहले हुई है। वह पति के साथ रहती है। उसके पास ही कस्टम विभाग का कर्मचारी रहता है। वह उसे लगातार परेशान कर रहा है। महिला के थाने जाने की खबर के बाद कस्टम अधिकारी भी वहां पहुंचा। उसने पुलिस पर भी रौब झाड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने उससे परिचय पत्र दिखाने को कहा तो वह शांत हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed