{"_id":"62acdbf73b34a0095241718c","slug":"gajraula-najibabad-passenger-train-closed-for-two-years-will-start-dhanaura-news-mbd431795513","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल से बंद पड़ी गजरौला-नजीबाबाद पैसेंजर ट्रेन शुरू होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल से बंद पड़ी गजरौला-नजीबाबाद पैसेंजर ट्रेन शुरू होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला-नजीबाबाद रेल खंड पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। कोरोना की पहली लहर से बंद पड़ी गजरौला-नजीबाबाद पैसेंजर ट्रेन को रेलवे प्रशासन ने चालू करने का फैसला लिया है। 20 जून को ये पैसेंजर ट्रेन नजीबाबाद से चलकर शाम को साढ़े आठ बजे गजरौला पहुंचेगी। 21 जून से इस ट्रेन का नियमित संचालन गजरौला-नजीबाबाद रूट पर होगा। इस रेल खंड पर पड़ने वाले तमाम गांवों के लोगों ने इस ट्रेन के संचालन की खबर पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
साल 2020 में कोरोना की पहली लहर शुरू होने पर गजरौला-नजीबाबाद रेल खंड पर चलने वाली गजरौला-नजीबाबाद पैसेंजर ट्रेन का संचालन भी बंद कर दिया गया था। इस पैसेंजर ट्रेन का संचालन बंद होने से दर्जनों ग्रामीण स्टेशन व हाल्ट से यात्रा करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस पैसेंजर ट्रेन का गजरौला से शेरपुर, मंडी धनौरा, चुचैला कलां, बकैना, बागड़पुर, चांदपुर स्याऊ, सिसौना, अहरौला, हल्दौर, खारी झालू, बिजनौर, किरतपुर, मौअज्जमपुर, फाजलपुर व नजीबाबाद रेल स्टेशन पर ठहराव है। बिजनौर से शाम के समय गजरौला दिशा के लिए आने का पैसेंजर ट्रेन ही एकमात्र साधन है। रेलवे अधीक्षक केएल कश्यप ने इस ट्रेन के संचालन की पुष्टि की है।