फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fury among farmers due to delay in sugarcane weights in sugar mill

Amroha News: चीनी मिल में गन्ना तौल में देरी होने पर किसानों में रोष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Fury among farmers due to delay in sugarcane weights in sugar mill
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

दि किसान सहकारी चीनी मिल कालाखेड़ा में गन्ना की तौल में देरी होने पर किसानों में रोष व्याप्त है। दि किसान सहकारी चीनी मिल कालाखेड़ा की शुरुआत छह नवंबर को हो चुकी है।
किसानों का आरोप है कि कि गन्ने की पर्ची मिलने पर बृहस्पतिवार शाम को गन्ना लेकर किसान तो पहुंच गए, लेकिन तौल में देरी होने से मिल परिसर में ही किसानों ने कई घंटे इंतजार करना पड़ा। शुक्रवार दोपहर में भी गन्ने की तौल होने में काफी देरी हुई। जिससे किसानों में रोष है। किसानों का कहना है कि घर पर जुताई, पलेवा आदि खेती से संबंधित ऐसे कई काम हैं, जिनके करने का समय है। उधर, कुछ किसानों को गंगा मेले भी जाना है, उसकी तैयारियां भी करनी है। लेकिन मिल में गन्ने की तौल में कई घंटे की देरी होने से उनके कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

किसान जयविंदर चौहान, मनोज कुमार, अनूप सिंह, विवेक चौहान, जवर सिंह, कमल सिंह, अजब सिंह, सोनू कुमार, रविंदर कुमार, लवकेश, नेमपाल, कुलवंत सिंह, राकेश कुमार आदि किसानों का कहना है कि चीनी मिल में गन्ना तौल में देरी नहीं होनी चाहिए। सयम से गन्ने की तौल होनी चाहिए। वहीं चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक राहुल यादव का कहना है कि शुक्रवार सुबह दस बजे से गन्ने की तौल शुरू करा दी गई थी। मिल में किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed