{"_id":"661851b0fcb6cbbcd70389b5","slug":"furniture-businessman-killed-four-injured-in-fight-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-116957-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मारपीट में फर्नीचर कारोबारी की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मारपीट में फर्नीचर कारोबारी की मौत, चार घायल
विज्ञापन
अमरोहा/नौगांवा सादात। बेटे के साथ मारपीट की शिकायत करने चचेरे भाइयों के घर पहुंचे फर्नीचर कारोबारी शाकिर अली (45) की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। इलाज के दौरान कारोबारी की मौत हो गई। जबकि मृतक के दो भाई और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर आरोपी गांव से भाग निकले। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
शाकिर अली नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के धनौरी मीर गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी रफीकन के अलावा नौ बच्चे हैं। शाकिर अली नौगांवा सादात कस्बे में फर्नीचर की दुकान चलाते थे। उनके बेटे नवाब अली के मुताबिक बुधवार को पिता शाकिर अली दुकान पर गए हुए थे। शाम को चांद दिखने के बाद घर में ईद की तैयारी चल रही थीं। इस दौरान नवाब अली का छोटा भाई सावेज गांव में ही सैलून पर बाल कटवाने गया था। आरोप है कि यहां पर सामिक अली ने सावेज के साथ मारपीट कर दी। ये बात सावेज ने अपने घर जाकर परिजनों को बताई। तब तक शाकिर अली दुकान से घर आ चुके थे। इस दौरान शाकिर अली अपने भाई जाबिर अली, इशरत अली और बेटे नवाब अली के साथ मारपीट की शिकायत करने सामिक के पास पहुंचे तो यहां मौजूद हासम, वसीम, सामिक, मुजफ्फर और राशिद ने उनकी लाठी-डंडों से बुरी तरह पिटाई कर दी।
मारपीट में नवाब अली, शाकिर अली, जाबिर अली और इशरत अली घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने शाकिर अली को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में मृतक शाकिर अली के बेटे नवाब की तहरीर पर आरोपी हासम, वसीम, सामिक, मुजफ्फर और राशिद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या धमकी और गाली गलौज के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक शाकिर अली हासम, वसीम, मुजफ्फर और राशिद मृतक शाकिर अली के चचेरे भाई हैं। जबकि सामिक उनका भतीजा है।
-- --
इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
सीओ ने बताया कि मामले आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 323, 304, 504, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है।