फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Funds reach the accounts of 2.5 lakh farmers; faces light up with smiles.

Amroha News: ढाई लाख किसानों के खातों में पहुंची निधि, खिले चेहरे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Funds reach the accounts of 2.5 lakh farmers; faces light up with smiles.
अमरोहा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23 वीं किस्त का हस्तांतरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से किया। जिसका लाइव प्रसारण जिले में कई स्थानों पर आयोजित किया गया। जनपद के करीब ढाई लाख किसानों के खातों में धनराशि पहुंच गई है। इससे किसानों के चेहरे खिल गए। किसानों को इस समय खाद और बीज की जरुरत रहती है।
विज्ञापन

शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण देखा गया। किसानों के खातों में हर साल छह हजार रुपये की धनराशि आती है। जिसका उपयोग किसान अपनी खेती में कर लेता है। जनपद के ढाई लाख किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि के तहत राशि पहुंची। उपकृषि निदेशक महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इससे किसानों को काफी राहत मिलती है। अगर किसी किसान के खाते में राशि नहीं पहुंची होगी तो एक दो दिन में किसानों के खातों में पैसा चला जाएगा। विधायक राजीव तरारा, ठाकुर भंगवत सिंह जिला पंचायत सदस्य, आशा चंद्र ब्लॉक प्रमुख धनौरा,विजेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष भाजपा गंगेश्वरी, रसम सिंह,महिपाल सिंह,उपकृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी मनोज तोमर आदि ने लाइव प्रसारण देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed