{"_id":"66d7b39e3357a8f62c05a724","slug":"fst-will-be-constructed-at-a-cost-of-35-crores-in-chuchhela-kalan-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-125008-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चुचैला कलां में 3.5 करोड़ की लागत से बनेगा एफएसटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चुचैला कलां में 3.5 करोड़ की लागत से बनेगा एफएसटी
विज्ञापन
मंडी धनौरा/चुचैला कलां (अमरोहा)।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत चुचैला कलां में 3.5 करोड़ रुपये की लागत से फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटी) की स्थापना की जाएगी। मंगलवार को भाजपा सांसद कंवर सिंह तंवर ने मंत्रोच्चार के बीच ईंट रखकर प्लांट का शिलान्यास किया। ट्रीटमेंट प्लांट में जनपद के समस्त शौचालयों से मल इकट्ठा कर उसका शोधन किया जाएगा। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। यह प्रदेश का पहला फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट होगा।
गांव चुचैला कलां में मंगलवार को फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर पूजा-अर्चना की गई। मंत्रोच्चार के बीच ईंट रखकर शिलान्यास किया गया। आयोजित सभा में सांसद तंवर ने कहा कि फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट लगने से एक ओर लोगों को खाद और सिंचाई के लिए पानी मिलेगा, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण और गंगा नदी को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे जनपद के लिए महत्वपूर्ण है और तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
डीएम राजेश त्यागी ने बताया कि इस प्लांट में जिलेभर के समस्त शौचालयों का मल इकट्ठा कर उसका शोधन किया जाएगा। इससे प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलेगी। प्लांट में ट्रीटमेंट के बाद मल से बनने वाली जैविक खाद का प्रयोग खेतों में किया जा सकेगा और पानी से सिंचाई होगी। उन्होंने जानकारी दी कि तीन माह में प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा। कंपनी तीन साल तक प्लांट का संचालन करेगी। इस दौरान विधायक राजीव तरारा, मुख्य विकास अधिकारी एके मिश्र, एसडीएम चंद्रकांता, डीपीआरओ पारुल सिसोदिया, बीडीओ विजय सक्सेना मौजूद थे। प्लांट के शिलान्यास के बाद डीएम ने गांव की गोशाला का निरीक्षण भी किया।