फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   From morning to evening in a 12-hour jam on the National Highway

नेशनल हाईवे पर 12 घंटे के जाम में सुबह से हो गई शाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
From morning to evening in a 12-hour jam on the National Highway
बुद्ध पूर्णिमा पर तिगरी और ब्रजघाट में हजारों श्रद्धालुओं गंगा में डुबकी लगाने पहुंचे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं के घर लौटने का सिलसिला शुरू हुआ तो हाईवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक 12 घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। भीषण गर्मी में जाम में फंसे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम को पांच बजे जाम खुलने पर यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा में डुबकी लगाने को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद, मुरादाबाद तक के लोग ब्रजघाट गंगा में स्नान करने पहुंचे। अधिकांश श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने के लिए अपने निजी वाहनों से आए थे। जिन्होंने वाहनों को हाईवे किनारे जहां तहां खड़ा कर दिया। इस कारण सुबह पांच बजे हाईवे से गुजर रहे वाहन जाम में फंस गए। उधर गंगा में डुबकी लगाने के बाद घर जल्दी जाने के चक्कर में श्रद्धालुओं के वाहन आड़े तिरछे होने के कारण बचा खुचा मार्ग भी अवरुद्ध हो गया। दोपहिया वाहन तक भी जाम में फंस गए। हालांकि बीच में कई बार जाम खुला भी, लेकिन थोड़ी-थोड़ी देर बाद फिर गिरफ्त में आ गया।
विज्ञापन

उधर हापुड़ जनपद की सीमा में गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में हाईवे पर एक ट्रक खराब होने के कारण वाहनों की गति को ब्रेक लगा तो जाम और लंबा हो गया। गजरौला थाना क्षेत्र में औद्योगिक इलाके तक जाम लग गया। इस दौरान भीषण गर्मी में लगे जाम में फंसे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी में पसीने से तर हुए यात्री बिलबिला गए। शाम को पांच बजे के बाद जाम खुलने पर यातायात सुचारु हो सका। 12 घंटे जाम के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। शाम साढ़े पांच बजे थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि अधिकांश जमा गढ़ की तरफ लगा था। गजरौला में जाम खुलवाने के बाद वह और सीओ मंडी धनौरा गढ़ में ही जाम खुलवाने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा पर जाम से जूझे हाईवे पर यातायात को संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए। भीषण गर्मी में जाम में फंसे वाहनों में सवार लोग बेहाल हो गए। बताया जा रहा है कि पुलिस की लापरवाही जाम के लिए सामने आई। पुलिस को पता था कि बुद्ध पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने आते हैं। इसके बाद भी इसे गंभीरता से नहीं लिया। जबकि पुलिस भारी और माल वाहक वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारती तो हाईवे के दिन भर जाम से जूझने की नौबत नहीं आती। उधर रात में भी डेढ़ बजे के बाद जाम लग गया था। जिसे पांच बजे तक खुलवाया जा सका। इसके बाद भी वाहनों को डायवर्ट नहीं करना जहां श्रद्धालुओं और यात्रियों की परेशानी का कारण बना, वहीं पुलिस की भी लापरवाही उजागर हुई। संवाद

From morning to evening in a 12-hour jam on the National Highway

From morning to evening in a 12-hour jam on the National Highway- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed