फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Frightened by the raid, the rape victim jumped from the roof, her spine was broken.

Amroha News: दबिश से डरी दुष्कर्म पीड़िता छत से कूदी, रीढ़ की हड्डी टूटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Frightened by the raid, the rape victim jumped from the roof, her spine was broken.
अमरोहा। पुलिस की दबिश से डरकर दुष्कर्म पीड़िता ने छत से छलांग लगा दी। इससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बढ़ती भीड़ देखकर पुलिस टीम मौके से निकल गई। परिजनों ने महिला को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़िता के पति ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंच कर डीएम निधि गुप्ता वत्स व एसपी अमित कुमार आनंद से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। गांव निवासी एक मजदूर ने गांव के ही एक युवक पर अपनी पत्नी से दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस के अनुसार दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी के तहत दुष्कर्म पीड़िता के पति पर आरोपी पक्ष की ओर से घर में आग लगाने समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

अक्तूबर 2024 से चल रहे इस मुकदमे में पीड़िता का पति वांछित चल रहा था। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए गांव छोड़कर थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के जोया रोड स्थित एक मकान में किराए पर पत्नी के साथ रह रहा था। उसकी लोकेशन ट्रेस होते ही एक दरोगा ने दो सिपाहियों के साथ शनिवार सुबह आरोपी के घर दबिश दी। जैसे ही दुष्कर्म पीड़िता ने मकान खोला तो पुलिस टीम को देखकर वह डर गई और छत पर चढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस टीम आरोपी पति को ले जाने लगी और भागने पर गोली मारने की धमकी दी। दुष्कर्म पीड़िता इससे डर गई और पति को बचाने के लिए उसने छत से छलांग लगा दी। शोर पर भीड़ जुट गई। दूसरा थाना क्षेत्र व भीड़ को बढ़ती देखकर पुलिस निकल गई। पीड़िता को निजी अस्पताल में दिखाया, जहां उसकी रीढ़ की हड्डी टूटने की पुष्टि होने पर उसे तत्काल मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पीड़िता के पति ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंच कर डीएम-एसपी से दबिश को गई टीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

------------
दुष्कर्म पीड़िता के आरोपी पति पर घर में घुसकर आग लगाने के मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वह माह अक्तूबर 2024 से वांछित चल रहा है। आरोपी की लोकेशन मिलने पर पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी को गई थी। पुलिस को देखकर उसकी पत्नी छत से कूद गई। इसमें पुलिस की कोई गलती नहीं है। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियाें को दे दी गई है। - पंकज त्यागी, सीओ, नौगांवा सादात
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed