फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Friends protest against the murder of a lawyer

Amroha News: वकील की हत्या के विरोध में साथियों का प्रदर्शन

Tue, 24 Dec 2024 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 24 Dec 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Friends protest against the murder of a lawyer
हसनपुर में अ​धिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदर्शन के बाद एसडीएम को ज्ञापन देते अ​धिवक्ता। संव - फोटो : संवाद
हसनपुर (अमरोहा)। संभल के बहजोई में हुई वकील की हत्या के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वकीलों की सुरक्षा के लिए सरकार कोई ठोस कदम उठाए। अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए।
विज्ञापन

सोमवार को बार अध्यक्ष गंगासरन खडगवंशी व महासचिव सुरमित कुमार गुप्त के नेतृत्व में तहसील गेट पर वकील इकट्ठा हुए। उन्होंने संभल जिले के बहजोई में युवा वकील सत्यपाल खड़गवंशी की गोली मारकर हत्या की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुनीता सिंह को सौंपा। उन्होंने कहा कि 18 दिसंबर को बहजोई निवासी वकील की बदमाशों ने हत्या कर दी थी। अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

उन्होंने दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने और उन्हें कड़ी सजा दिलाने की मांग की। साथ ही आश्रितों को एक करोड़ रुपये मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दिलाने की मांग की। इस दौरान धीरेंद्र सिंह, ऋषिपाल चौहान, दिनेश गुप्ता, गजेंद्र सिंह, जयप्रकाश सैनी, रमेश चंद, अरविंद शर्मा, परवेज कुरैशी, राजीव शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article