फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   friends give poission in cold drinks

दोस्तों ने युवक को कोल्डड्रिंक में जहर पिलाया, गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
friends give poission in cold drinks
अमरोहा। रंजिश में दो दोस्तों ने युवक को कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से मेरठ रेफर कर दिया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मदी सराय निवासी नसीम पुत्र शमीम अहमद शुक्रवार की रात अपने दो दोस्तों के साथ घर से निकला था। इसके बाद मोहल्ले में ही दोस्तों ने कोल्डड्रिंक में कुछ मिलाकर उसे पिला दिया। थोड़ी देर में नसीम बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी दोस्त मौके से फरार हो गए। मोहल्ले के लोगों ने उसे बेहोशी की हालत पड़ा देखा तो होश उड़ गए। लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। 100 डायल पुलिस भी मौके पर आ गई। आनन-फानन में उसे नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टर की जांच में कोल्डड्रिंक में जहर की पुष्टि हुई। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देने की बात कही है। वहीं इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने तहरीर मिलने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed