फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Friends Cricket Club Delhi defeated Rukmini Moradabad by 30 runs

Amroha News: फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब दिल्ली ने रुक्मणी मुरादाबाद को 30 रनों से किया परास्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Friends Cricket Club Delhi defeated Rukmini Moradabad by 30 runs
अमरोहा मिनी स्टेडियम में आयोजित मैच में शॉट लगाता ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : माता-पिता के साथ लेफ्टिनेंट गौरव मिश्र।
अमरोहा। मास्टर भूरे खान एंड शेरू परवेज मेमोरियल सद्भावना कप ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरा मैच फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब दिल्ली और रुक्मणी क्रिकेट क्लब मुरादाबाद के बीच खेला गया। इसे फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब दिल्ली ने 30 रनों से जीत लिया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम में मास्टर भूरे खान एंड शेरू परवेज मेमोरियल सद्भावना कप ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और यूथ क्रिकेट क्लब की ओर से कराया जा रहा है। आज इस टूर्नामेंट का दूसरा मैच फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब दिल्ली और रुक्मणी क्रिकेट क्लब मुरादाबाद के बीच खेला गया। रुक्मणी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब दिल्ली ने निर्धारित 30 ओवर्स में नौ विकेट खोकर 176 रन बनाए। फ्रेंड्स क्लब कि तरफ से हर्षित सेठी ने 84 और मुबाशीर ने 27 रनों का योगदान दिया। रुक्मणी क्रिकेट क्लब की तरफ से उस्मान ने तीन और अरीब और राजा ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुक्मणी क्रिकेट क्लब मुरादाबाद मात्र 27.5 ओवर्स में 146 रनों पर ऑलआउट हो गई। रुक्मणी की तरफ से साईम ने 30 और कुशल ने 28 रनों का योगदान दिया। फ्रेंड्स क्लब दिल्ली की तरफ से सकलेन और सिकंदर ने तीन-तीन विकेट लिए। यह मैच फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब दिल्ली ने 30 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार बल्लेबाजी करने के लिए हर्षित सेठी को मैन ऑफ द मैच दिया गया। अंपायर सतेंद्र सिंह और जमाल पाशा रहे जबकि स्कोरिंग राहुल गुप्ता एवं सदाकत ने की। कमेंटरी शमशाद अल्वी ने की। इस दौरान रिजवान पाशा, इमरान पाशा, नजम अली, परवेज पाशा, शहजाद फारूक, सिकंदर अली, नदीम बादशाह, अकरम अंसारी, मोहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed