फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Friday prayers were offered amid tight security, surveillance was done using drones

Amroha News: कड़ी सुरक्षा के बीच अदा हुई जुमे की नमाज, ड्रोन से की गई निगरानी

Sat, 30 Nov 2024 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 30 Nov 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Friday prayers were offered amid tight security, surveillance was done using drones
अमरोहा।
विज्ञापन

पिछले दिनों संभल में हुए बवाल के कारण अमरोहा में कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज अदा कराई गई। शुक्रवार सुबह से ही पुलिसकर्मी तैनात रहे। ट्रेनी सीओ, इंस्पेक्टर नगर व टीएसआई पुलिस के साथ गश्त करते रहे। एसपी ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जामा मस्जिद पहुंचकर मुफ्ती से वार्ता की। कहा, किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
कानून व्यवस्था बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी है। तीन बजे तक सभी जगह शांतिपूर्ण नमाज अदा होने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। उधर, सुरक्षा के लिहाज से जनपद को चार जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया था। बीते 19 नवंबर को संभल की जिला अदालत में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें दावा किया गया था कि जामा मस्जिद की जमीन पर हरिहर मंदिर था। याचिका पर कोर्ट ने सर्वे के आदेश दिए। बीते रविवार को सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। बवाल में पांच लोगों की मौत हो गई थी। जबकि, कई पुलिस कर्मी घायल हो गए थे।
विज्ञापन

संभल में हिंसा के बाद पहली जुमे की नमाज थी। इसलिए शुक्रवार सुबह से ही प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर जुमे की नमाज के दौरान सतर्कता बरती गई। सुबह से ही जामा मस्जिद समेत कई मस्जिदों पर पुलिस फोर्स तैनात कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलेभर में शांतिपूर्ण हुई नमाज
ट्रेनी सीओ अवधभान सिंह भदौरिया, इंस्पेक्टर नगर पंकज तोमर, टीएसआई धर्मेंद्र खोखर ने टीम के साथ शहर में मार्च किया। क्यूआरटी व स्थानीय थाने की पुलिस फोर्स को दंगा नियंत्रण उपकरणों सहित तैनात रही। जिससे जुमे की नमाज के दौरान कोई अप्रिय घटना न होने पाए। एसपी ने बताया कि पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने सुबह से ही लगातार मार्च कर अपने-अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं, संभ्रांत व्यक्तियों से वार्ता की और आम जनता में सुरक्षा व विश्वास का वातावरण बनाया। जुमे की नमाज को सभी स्थानों पर सकुशल संपन्न कराया गया। जिले में सभी जगह शांतिपूर्ण नमाज हुई है। कहीं भी तनाव की स्थिति नहीं है।
पैदल मार्च कर लिया सुरक्षा का जायजा
मंडी धनौरा/ बछरायूं।
संभल में हुए बवाल के मद्देनजर शुक्रवार को जामा मस्जिद के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने पुलिस के साथ पैदल मार्च किया। उन्होंने पैदल घूमकर शांतिपूर्वक तरीके से नमाज अदा करने की अपील की। सुबह से ही पुलिस शहर में गश्त कर रही थी। जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद पुलिस ने राहत महसूस की। बछरायूं में भी जामा मस्जिद के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार मय फोर्स के मस्जिद के बाहर तैनात रहे। कुआखेड़ा में भी पुलिस सतर्क रही। इसके अलावा रजबपुर, जोया, डिडौली समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्र में भी पुलिस अलर्ट मोड पर रही।

दिनभर गश्त करती रही पुलिस
हसनपुर/सैदनगली/आदमपुर। संभल में हुए बवाल के बाद जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट रही। हसनपुर में जामा मस्जिद समेत कई मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उधर, आदमपुर, उझारी, बुरावली, ढबारसी और सैदनगली में भी मस्जिदाें के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। लोगों से शांति व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article