फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Free books and model papers given to 150 students

Amroha News: 150 विद्यार्थियों को दीं मुफ्त किताबें और मॉडल पेपर

Tue, 24 Dec 2024 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 24 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Free books and model papers given to 150 students
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

ज्ञान भारती इंटर कॉलेज ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को मुफ्त किताबें और मॉडल पेपर देेने की अनूठी पहल की है। यह सुविधा 150 विद्यार्थियों को दी गई है। इसके तहत उन विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया है, जिनके मां या पिता नहीं हैं और वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं।
ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में कक्षा छह से आठ तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों से परीक्षा होने के बाद किताबें जमा करा ली जाती हैं। जिससे उनकी कक्षा में प्रवेश लेने वाले अन्य विद्यार्थियों को किताबें मिल सकें और उनकी पढ़ाई लगातार चलती रहे। इस बीच कॉलेज स्टाफ के संज्ञान में आया कि कक्षा नौ से इंटर तक भी कई ऐसे विद्यार्थी हैं, जो जैसे-तैसे पढ़ाई कर रहे हैं। किसी की मां नहीं है तो किसी के पिता दुनिया को छोड़ गए। वहीं, कई की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर है कि उनको कॉलेज की फीस वहन करने में ही परेशानी का सामना करना पड़ा और वे किताबें भी नहीं खरीद पाए हैं।
विज्ञापन

इस पर कॉलेज प्रबंधन और स्टाफ ने आपसी सहयोग से ऐसे 150 विद्यार्थियों को किताबें और मॉडल पेपर मुफ्त देकर मदद की है। गजरौला के अल्लीपुर भूड़ मोहल्ला निवासी दो सगी बहन पढ़ती हैं। दोनों ने कोर्स की आधी-आधी किताब खरीदीं। प्रधानाचार्य पवन गिरि गोस्वामी ने बताया कि एक परिवार में पांच बहनें हैं। उनके माता-पिता की मौत हो चुकी है। कोई भाई भी नहीं है। घर की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर हैं। उस परिवार की दो बेटियाें को भी यह लाभ दिया गया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि सर्दी से बचाव के लिए ऐसे विद्यार्थियों को गर्म कपड़े भी वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कॉलेज में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के साथ कॉलेज प्रबंधन खड़ा है। धनाभाव के चलते किसी की विद्यार्थी की पढ़ाई न छूटे, यही प्रयास रहता है। इसमें स्टाफ के साथ ही प्रबंधन का भरपूर सहयोग मिलता है। - रोहताश शर्मा, प्रबंधक ज्ञान भारती इंटर कॉलेज, गजरौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed