फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Free animal roaming around as Kaal, killed 12 people in eight months

Amroha News: काल बनकर घूम रहे छुट्टा पशु, आठ माह में 12 लोगों की ले चुके जान

Wed, 12 Jul 2023 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 12 Jul 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Free animal roaming around as Kaal, killed 12 people in eight months
हसनपुर। सांड़ व अन्य छुट्टा पशु आए दिन लोगों पर हमलाकर उनकी जान ले रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इसको लेकर कतई गंभीर नहीं है। एक के बाद एक लोग सांड़ के हमले का शिकार होते जा रहे हैं और अधिकारी इन्हें पकड़ने का अभियान चलाए जाने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। पिछले आठ माह में सांड़ और अन्य छुट्टा 12 लोगों की जान ले चुके हैं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में सांड़ आतंक का पर्याय बन चुके हैं। पिछले दिनों एक के बाद एक कई लोग उनके हमले का शिकार हुए। उस दौरान प्रशासन ने टीम बनाकर सांड़ों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया, लेकिन यह प्रक्रिया कुछ दिन ही चलकर रह गई। जिसका नतीजा यह रहा है कि हाईवे हो या फिर संपर्क मार्ग सभी सांड़ों को घूमते हुए देखा जा सकता है। जोकि हमलावर होते जा रहे हैं। प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है कि पिछले आठ माह में सांड़ 12 लोगों की जान ले चुके हैं। अभी तक न तो हसनपुर क्षेत्र में नंदी गृह तैयार हो सका है और न ही कोई अन्य व्यवस्था बन सकी है। प्रशासन की अनदेखी लोगों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

इन इन स्थानों पर हुआ सांड़ों का हमला
12 मार्च 2023- सांड़ की टक्कर से बाइक सवार बिजनौर निवासी युवक की नौगांवा सादात क्षेत्र में मौत हो गई थी।
19 मार्च 2023- रजबपुर के गांव गजरौला प्रभुवन के रहने वाले रामरत्न सिंह व उनके बेटे मुनेन्द्र सिंह बाइक से जा रहे थे। उन्हें छुट्टा पशु ने टक्कर मार दी। जिसमें मुनेन्द्र की मौत हो गई थी। इसी दौरान सैदनगली क्षेत्र के ग्राम गलसुआ निवासी किसान असगर को सांड़ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 मार्च 2023- ढबारसी निवासी भूरे सैफी को खेत पर काम करते हुए सांड़ ने कुचल कर कर मार डाला था। आदमपुर थानाक्षेत्र में बीजनपुर गांव निवासी नेमचंद को सांड़ ने हमला कर मार डाला था।

07 अप्रैल 2023- रहरा थाना क्षेत्र के गांव भावली निवासी किसान रामवीर पर हमला कर सांड़ ने जान ले ली थी।
29 मई 2023- रहरा थाना क्षेत्र के गांव नबावपुरा खादर निवासी छब्बीस वर्षीय फौजी अंकित कुमार की सांड़ के हमले में मौत हो गई थी।
छह जून 2023- रूखालू निवासी 11 वर्षीय कक्षा पांच के छात्र दुष्यंत पर सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
10 जुलाई 2023- गांव पौरारा निवासी सत्तर वर्षीय होती सिंह पर सांड़ ने हमला कर दिया था। जिसमें उपचार के दौरान मौत हो गई।
सांड़ के हमले में घायल किसान की मौत की सूचना मिली है। हिंसक सांड़ों को अभियान चलाकर पकड़वाया जाएगा। जितने में भी सांड़ घूम रहे हैं। उन्हें गोशाला भिजवाया जाएगा। --सुदीप कुमार, तहसीलदार हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed