फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fraudulently blew one lakh from the credit card of a female teacher

धोखे से महिला शिक्षक के क्रेडिट कार्ड से एक लाख उड़ाए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fraudulently blew one lakh from the credit card of a female teacher
साइबर ठगों ने खुद को बैंक कर्मी बताकर महिला शिक्षक के क्रेडिट कार्ड से एक लाख रुपये उड़ा लिए। खाते से धनराशि निकलने का संदेश मिलने के बाद शिक्षक को ठगी का अहसास हुआ। आनन-फानन में उन्होंने बैंक पहुंचकर खाते पर रोक लगवाई। जांच पड़ताल में सामने आया कि धोखाधड़ी कर निकाली गई धनराशि असम निवासी दो युवतियों के खाते में ट्रांसफर की गई है। तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

देहात थानाक्षेत्र के मोहल्ला सुबोध नगर ने संजीव कुमार का परिवार रहता है। उनकी पत्नी ज्योति चौहान शिक्षक हैं। उन्होंने स्टेट बैंक की एक शाखा से एसबीआई क्रेडिट कार्ड बनवाया था। 29 नवंबर 2021 को क्रेडिट कार्ड ज्योति चौहान के पास पहुंचा था, लेकिन 30 नवंबर को उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाली युवती ने खुद को बैंक कर्मी बताया और क्रेडिट कार्ड चालू करने की बात कही। ज्योति ने फोन करने वाली युवती पर विश्वास कर उसे ओटीपी बता दिया। इसके कुछ देर बाद ही उनके क्रेडिट कार्ड से 100287 रुपये निकल गए। फोन पर धनराशि निकलने का संदेश मिलते ही वह अचंभित रह र्गइं। उन्होंने बैंक को मेल कर धनराशि कटौती के बारे में जानकारी हासिल की, जिसमें बैंक कर्मी ने बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड से हाउसिंग डॉट कॉम का प्रयोग कर एचडीएफसी बैंक के दो खातों में ट्रांसफर किया गया है। यह खाते बेगम निवासी गांव नंबर एक गागलमारी थाना मयोग जनपद मोरीगांव जग्गी रोड असम और छेना खातून निवासी पोरा थाना पोरागांव जनपद मोरीगांव असम है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed