{"_id":"600484cb8ebc3e31460f9f40","slug":"fraud-with-trader-jpnagar-news-mbd376484877","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़ व्यापारी से 13 लाख से अधिक की धोखाधड़ी में चार पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़ व्यापारी से 13 लाख से अधिक की धोखाधड़ी में चार पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। नगर के गुड़ व्यापारी से छत्तीसगढ़ और झारखंड के गुड़ कारोबारियों ने स्थानीय ट्रांसपोर्टरों के साथ मिलकर 13 से अधिक रुपये की धोखाधड़ी कर डाली। आरोपी व्यापारी से गुड़ खरीदते थे। छत्तीसगढ़ के व्यापारी ने धनराशि को खाते में जमा करने की बात कही थी लेकिन अब उसका फोन बंद आ रहा है। पुलिस ने चार के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट निवासी शरद कुमार जैन गुड़ कारोबारी है। गुड़ मंडी में उनकी आढ़त है। वह गुड़ की खरीद-फरोख्त करते हैं। छत्तीसगढ़ के जिला जसपुर पत्थलगांव निवासी गौरव अग्रवाल उनके यहां से गुड़ खरीदते थे। माल की रकम एकाउंट में देते थे। कई बार गुड़ खरीदा गया। 27 और 28 दिसंबर को 1388456 रुपये का गुड़ ले गए। आरोपी गौरव अग्रवाल ने रकम फर्म के खाते में डलवाने की बात कही थी लेकिन अब उसका फोन बंद आ रहा है। आरोप के मुताबिक गौरव अग्रवाल ने खरीदा हुआ गुड़ झारखंड में जिला पलामू के चैनपुर निवासी उमेश यहां उतरवाया है। बताते हैं उमेश भी गुड़ के कारोबारी है। पीड़ित व्यापारी ने छत्तीसगढ़ और झारखंड के दोनों कारोबारियों पर साजिश के तहत धनराशि हड़पने का आरोप लगाया है। एसओ सुरेश चंद ने बताया की गुड़ व्यापारी की तहरीर पर गौरव अग्रवाल, उमेश और अमरोहा के दो ट्रांसपोर्टरों सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्दी उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।