फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fraud under the pretext of securing a job in Singapore

Amroha News: सिंगापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

Thu, 24 Sep 2026 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 24 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Fraud under the pretext of securing a job in Singapore
अमरोहा। किसान के बेटे को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3.50 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। बाद में न तो नौकरी लगवाई और न रकम लौटाई। मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने नैनीताल निवासी पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर कला गांव में गंभीर यादव का परिवार रहता है। उनकी पत्नी अनीता यादव का आरोप है कि उनके बेटे निशांत की पहचान नैनीताल जिले के जलालीगंजा निवासी बलवीर सिंह और उसके बेटे मनोज कुमार से थी। दोनों ने निशांत को सिंगापुर में अच्छी नौकरी दिलाने की बात कही थी। उनके झांसे में आकर अनीता ने वर्ष 2024 में घर पर एक लाख रुपये नकद दिए। इसके अलावा बेटे के खाते से आरोपियों के खाते में ऑनलाइन माध्यम से तीन-चार बार में ढाई लाख रुपये भी भेजे गए। कुल 3.50 लाख रुपये देने के बाद वह बेटे के विदेश जाने का इंतजार करती रही। कई महीने बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने दोनों से रकम वापस मांगी। आरोप है कि आरोपी टालमटोल करते रहे। बातचीत के दौरान आरोपियों ने विदेश में नौकरी के नाम पर लोगों से रकम ठगना अपना काम बताया। रकम मांगने पर गालीगलौज और बेटे को जान से मारने की धमकी दी। अनीता ने बताया कि उन्होंने आईजीआरएस के माध्यम से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में बलवीर सिंह और उनके बेटे मनोज कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed