फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fraud of 1.25 crores from former Zip President husband in the name of Petrop pump

Amroha News: पेट्रोप पंप के नाम पर पूर्व जिपं अध्यक्ष पति से सवा करोड़ की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 1.25 crores from former Zip President husband in the name of Petrop pump
अमरोहा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति भूपेंद्र सिंह को लॉटरी में निकला पेट्रोल पंप बेचने का झांसा देकर सवा करोड़ रुपये ठग लिए। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने एसपी के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला चौधरी चरण सिंह निवासी भूपेंद्र सिंह की पत्नी सरिता चौधरी 2018 से 21 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। भूपेंद्र सिंह की बैरमपुर भूड़ निवासी ब्रह्मपाल सिंह उर्फ पिंंटू धारीवाल से जान-पहचान है। पिंटू धारीवाल ने उनको बताया कि उसके परिचित भुवनेश्वर शर्मा का लाटरी में पेट्रोल पंप निकला है, लेकिन उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। उनको पार्टनर की जरूरत है। 2020 में उनके मकान पर पिंटू धारीवाल, जितेंद्र उर्फ मिंटू, रिंकू, सूरजपाल उर्फ मौलवी, भुवनेश्वर शर्मा, कृपाल शर्मा निवासी बैरमपुर भूड़ आए। भूपेंद्र सिंह ने उनकी बातों पर यकीन कर लिया। आरोपी उन्हें मेरठ ले गए और कंपनी के अधिकारियों से बात कराई। कंपनी के अफसरों ने कहा कि पेट्रोल पंप चालू होने पर ही पार्टनरशिप तय होगी। बाद में पेट्रोल पंप उनके नाम किया जाएगा। झांसे में आने के बाद उन्होंने 26 जून 2020 को पिंटू धारीवाल को दो लाख रुपये देकर काम शुरू करने के लिए कहा। उनकी 49 प्रतिशत की पार्टनरशिप तय हो गई। वह रुपये खर्च करने लगे। मगर आरोपियों ने उनको फर्जी एग्रीमेंट बनाकर दे दिया। वह कंपनी के अफसरों के पास गए और पंप अपने नाम कराने को कहा। अफसरों ने कागजात देख पेट्रोल पंप का नाम गलत बताया। उधर भुवनेश्वर शर्मा व अन्य ने कहा कि तेल उधार में बिक रहा है। पेट्रोल पंप चालू रखने के लिए उनको और रुपयों की जरूरत है। वह उनको रुपये देते रहे। पेट्रोल पंप को शुरू करने और बाद में चलाने के नाम पर लिए गए रुपयों को जोड़कर कुल एक करोड़ 26 लाख 25 हजार रुपये पहुंच गए। कई बार कहने पर भी न तो पेट्रोल पंप उनके नाम कराया और न ही उनके रुपये वापस किए। 25 मई 2023 की शाम छह बजे वह पेट्रोल पंप पर हिसाब करने गए तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने एसपी से मामले की शिकायत की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने बैरमपुर भूड़ निवासी पिंटू धारीवाल, जितेंद्र उर्फ मिंटू, रिंकू, सूरजपाल उर्फ मौलवी, भुवनेश्वर शर्मा, कृपाल शर्मा समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

------------
वर्जन
एसपी के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अरुण कुमार सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed