फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fraud of 1.25 crore in lieu of renaming Petrop pump in Amroha

Amroha: पेट्रोप पंप नाम कराने के एवज में सवा करोड़ की ठगी, आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 19 Jul 2023 06:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 19 Jul 2023 06:46 PM IST
सार

रकम मांगने पर उनके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने एसपी के आदेश पर आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Fraud of 1.25 crore in lieu of renaming Petrop pump in Amroha
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के गजरौला में लाटरी में निकला पेट्रोल पंप पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति भूपेंद्र सिंह के नाम कराने के लिए उनसे सवा करोड़ रुपये ठग लिए। रकम मांगने पर उनके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने एसपी के आदेश पर आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह मोहल्ला निवासी भूपेंद्र सिंह की पत्नी सरिता चौधरी 2018 से 21 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। भूपेंद्र सिंह की बैरमपुर भूड़ निवासी ब्रह्मपाल सिंह उर्फ पिंटू धारीवाल से पुरानी जान पहचान है। पिंटू धारीवाल ने उनको बताया कि उसके परिचित भुवनेश्वर शर्मा का लाटरी में पेट्रोल पंप निकला है, लेकिन उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। उनको पार्टनर की जरूरत है। 2020 में उनके मकान पर पिंटू धारीवाल, जितेंद्र उर्फ मिंटू, रिंकू, सूरजपाल उर्फ मौलवी, भुवनेश्वर शर्मा, कृपाल शर्मा निवासी बैरमपुर भूड़ आए। 

विज्ञापन

 

भूपेंद्र सिंह ने उनकी बातों पर यकीन कर लिया। उनको मेरठ ले जाकर कंपनी के अधिकारियों से बात कराई। कंपनी के अफसरों ने कहा कि पेट्रोल पंप चालू होने पर ही पार्टनरशिप तय होगी। बाद में पेट्रोल पंप उनके नाम किया जाएगा। जिस पर उन्होंने 26 जून-20 को पिंटू धारीवाल को दो लाख रुपये देकर काम शुरू करने को कहा। उनकी 49 प्रतिशत की पार्टनरशिप तय हो गई। वह रुपये खर्च करने लगे। मगर आरोपियों ने उनको फर्जी एग्रीमेंट बना कर दे दिया। वह कंपनी के अफसरों के पास गए और पंप अपने नाम कराने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अफसरों ने कागजात देख पेट्रोल पंप का नाम गलत बताया। उधर भुवनेश्वर शर्मा व अन्य ने कहा कि तेल उधार में बिक रहा है। पेट्रोल पंप चलाए रखने के लिए उनको और रुपयों की जरूरत है। वह उनको रुपये देते रहे। पेट्रोल पंप को शुरू करने और बाद में चलाने के नाम पर लिए गए रुपयों को जोड़ कर कुल एक करोड़ 26 लाख 25 हजार रुपये पहुंच गए। कई बार कहने पर भी न तो पेट्रोल पंप नाम कराया और न ही उनके रुपये वापस किए। 25 मई- 23 की शाम छह बजे वह पेट्रोल पंप पर हिसाब करने गए। उनका आरोप है कि उपरोक्त आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed