फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fraud

तांत्रिक ने पहले घर छिपा खजाना निकालने के नाम पर दो लाख ठगे, अब मांग रहा नवजात बेटे की बलि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
fraud
डिडौली(अमरोहा)। घर में छिपा खजाना ढूंढकर निकालने के नाम पर एक तांत्रिक ने परिवार को झांसे में लेकर उनसे दो लाख रुपये ठग लिए। अब दस दिन के नवजात बेटे की बलि मांग रहा है। विरोध करने पर तांत्रिक दंपती को जादुई शक्ति से नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहा है। पीड़ित दंपती ने कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के दबिश देने से पहले ही तांत्रिक फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दंपती का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के असगरीपुर गांव का है। यहां रहने वाले जब्बार अहमद अपनी पत्नी इरम फात्मा और दस दिन के नवजात बेटे को साथ लेकर शुक्रवार को डिडौली कोतवाली पहुंचे। यहां आरोप लगाया कि क्षेत्र के गांव ककराली निवासी एक तांत्रिक ने छह महीने पहले उनके पिता इकरार अहमद को घर में खजाना छिपा होने का झांसा दिया। उसने तंत्र विद्या कर खजाना निकाने का दावा किया और झांसे में लेकर पिता से 50 हजार रुपये ठग लिए थे। तांत्रिक द्वारा तंत्र विद्या करने के बाद भी खजाना नहीं निकला। इस बीच उसके पिता इकरार अहमद का निधन हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि अब तांत्रिक ने जब्बार अहमद को अपने जाल में फंसा लिया। घर में छिपा खजाना निकालने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये और ठग लिए। दस दिन पहले जब्बार की पत्नी इरम फात्मा ने बेटे को जन्म दिया है। जब तांत्रिक को इसकी जानकारी हुई तो वह नवजात बेटे की बलि देने के लिए दबाव बना रहा है। नवजात की बलि देने के बाद ही घर में छुपा खजाना निकलने की दावा कर रहा है। बलि की बात से डरे दंपती कोतवाली पहुंच गए और शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी गई थी, वह फरार हो गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed