फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fraud in manrega

कागजों में खोद दिया 1.01 लाख खर्च कर तालाब, मौके पर खड़ी है फसल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
fraud in manrega
ढबारसी में तालाब के स्थान पर उगाई गई फसल - फोटो : JPNAGAR
ढबारसी(अमरोहा)। गंगेश्वरी ब्लॉक एक बार फिर अपने कारनामे को लेकर चर्चाओं में है। सांथलपुर गांव में मनरेगा के काम में गड़बड़झाला उजागर हुआ है। इसके तहत कागजों में ही तालाब की खुदाई हो गई। लेकिन तालाब में पानी जगह समतल जमीन पर बाजरे की फसल खड़ी है। किसान का दावा है कि मेरे खेत में कोई खुदाई नहीं हुई है। तालाब की खुदाई में 80 मजदूरों की 560 हाजिरी लगी है। इसके अलावा तालाब की खुदाई पर 1.01,920 रुपये खपाए गए हैं।
विज्ञापन

पेंशन फर्जीवाड़े को लेकर चर्चाओं में गंगेश्वरी ब्लॉक पर एक और धब्बा लगा है। मनरेगा के कामों में फर्जीवाड़ा किया गया है। सांथलपुर गांव में तीन तालाब की खुदाई की गई है जिसमें एक तालाब कागजों में है। विशुपाल के खेत में तालाब की खुदाई पर 1.01, 920 रुपये की निकासी हुई है। यह काम सात मार्च से 20 मार्च के बीच हुआ है। तालाब की खुदाई में 80 मजदूरों को दर्शाया गया है। इन मजदूरों की 560 हाजिरी लगाई गई है। ग्राम पंचायत, ब्लॉक स्तर के साठगांठ से भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है। तालाब की खुदाई में फर्जीवाड़े के पर्दाफाश के बाद हड़कंप मचा है। तालाब की खुदाई वाले जगह में बाजरा की फसल लहलहा रही है। खेत के मालिक विशुपाल ने बताया कि मेरे पास चार खेत है। कहीं भी तालाब की खुदाई नहीं हुई। मार्च महीने में गेहूं की फसल बोई गई थी फिलहाल बाजरे की फसल है। इसके पहले काई मुस्तकम गांव में मनरेगा में फर्जीवाड़े का मामला सामने आ चुका है।
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा को रोजगार सेवक और ग्राम पंचायत अधिकारी ने मिलकर किया है, फाइल पर मेरे हस्ताक्षर भी नहीं कराये गए हैं, रोजगार सेवक और ग्राम पंचायत अधिकारी ने मिलकर ग्राम पंचायत में 14 से 15 लाख का फर्जीवाड़ा किया है। करेशना देवी, ग्राम प्रधान।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांथलपुर ग्राम पंचायत का चार्ज 15 मई के बाद लिया है, यह कार्य मेरी ज्वाइनिंग से पहले का है। इस मामले की जानकारी नहीं है। कृपाल सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed