फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Four youths accused of gang rape of high school student

Amroha News: चार युवकों पर हाईस्कूल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Mon, 18 Sep 2023 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 18 Sep 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Four youths accused of gang rape of high school student
हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव में चार युवकों पर हाईस्कूल की छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवकों ने छात्रा की अश्लील वीडियो बना ली और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छह सात महीने तक लगातार दुष्कर्म करते रहे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

रविवार को छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि पंद्रह वर्षीय बेटी गांव के ही स्कूल में कक्षा दस की छात्रा है। आरोप है कि गांव के ही चार युवक छह सात माह से बेटी का उत्पीड़न कर रहे थे। अब बेटी ने बताया है कि युवकों ने बेटी का अश्लील वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर बेटी को धमकी दी कि उसके भाई को जान से मार देंगे। जिसकी वजह से बेटी बहुत डरी हुई है। उसने इसी वजह से स्कूल जाना भी छोड़ दिया है। मामले में कार्रवाई की मांग की है। बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने की भी मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed