फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Four people who fell after a bike collision were crushed by a canter, three including a couple died

Amroha News: बाइक टकराने पर गिरे चार लोगों को कैंटर ने कुचला, दंपती समेत तीन की मौत

Tue, 04 Mar 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 04 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Four people who fell after a bike collision were crushed by a canter, three including a couple died
नाैगांवा सादात के गांव सिहाली में दंपती के माैत के बाद विलाप करती बेटी। संवाद - फोटो : संवाद
अमरोहा। कांठ रोड पर रविवार की रात दो बाइकों की भिड़ंत होने के बाद सड़क पर गिरे चार लोगों को तेज रफ्तार कैंटर ने कुचल दिया। हादसे में सिहाली गांव निवासी जयवीर (40) उसकी पत्नी आदेश (38) और झनकपुरी निवासी जितेंद्र (30) की मौके पर मौत हो गई। जबकि चकिया गांव निवासी राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव सिहाली निवासी जयवीर के परिवार में पत्नी आदेश के अलावा दो बच्चे हैं। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि जयवीर सिंह रविवार को अपनी पत्नी आदेश के साथ ममेरी साली की शादी में शामिल होने के लिए गांव जस्सूनगला गया था। शाम के समय दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के कांठ रोड पर गांव छावा गांव के पास पहुंचने पर उनकी बाइक अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव झनकपुरी गांव निवासी जितेंद्र और चकिया गांव निवासी उसके दोस्त राजू की बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन

बाइक टकराने के बाद दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए। इसी दौरान कांठ की ओर से आए तेज रफ्तार कैंटर चालक ने चारों को कुचल दिया। हादसे में जयवीर, उनकी पत्नी आदेश और दूसरे बाइक सवार जितेंद्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि जितेंद्र का दोस्त राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक कैंटर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिए। सीओ के मुताबिक क्षतिग्रस्त बाइकों और कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
तीन भाइयों में मझले थे जितेंद्र
सड़क हादसे में जान गवाने वाले जितेंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके पिता श्रवण सिंह किसान है। उनके परिवार में पत्नी देवेंद्र के अलावा एक छह साल का बेटा है। जबकि बड़े भाई बिट्टू और छोटे भाई रविंद्र भी किसानी करते हैं।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed