{"_id":"69a48c85a85c1456cd0e54f7","slug":"four-people-were-beaten-up-for-asking-to-remove-their-car-fir-lodged-against-them-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-158495-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कार हटाने की बात कहने पर चले डंडे, चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कार हटाने की बात कहने पर चले डंडे, चार पर प्राथमिकी
विज्ञापन
सैदनगली(अमरोहा)। रास्ते पर खड़ी कार हटाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद विवाद हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले गए। इसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
उझारी के मोहल्ला मंसूरपुर निवासी अफसाना ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। जबकि अफसारा घर पर अकेली रहती हैं। शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे घर को जाने वाले रास्ते पर मोहल्ले के ही शमीम की कार खड़ी थी। इसी दौरान ग्राम ढक्का मोड़ निवासी दामाद नसीम वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो इसी बात को लेकर शमीम ने दामाद नसीम के साथ गाली गलौज करते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडों से हमला किया। मौके पर जेठ का बेटा इस्तकार व बेटी बचाने गए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घायलों का अस्पताल में उपचार कराया है।
थाना प्रभारी विकास सहरावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर शमीम, अदनान, कैफ और आस मोहम्मद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद