फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Four people arrested for vandalizing bus on highway limping out from police station

थाने से लंगड़ाते हुए निकले बदमाश: हाईवे पर की थी बस में तोड़फोड़, चार आरोपी चढ़ गए पुलिस के हत्थे; देखें Video

Mon, 29 Dec 2025 09:41 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा) Published by: विकास कुमार Updated Mon, 29 Dec 2025 09:41 PM IST
सार

एक दिन पूर्व गाजियाबाद में हुए विवाद को लेकर चार कार में सवार होकर आए दबंगों ने हाईवे पर एसी बस में तोड़फोड़ कर दी थी। आरोपी चालक को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे।  

विज्ञापन
Four people arrested for vandalizing bus on highway limping out from police station
लंगड़ाते हुए निकले बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईवे पर प्राइवेट बस में हुई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी मारपीट में शामिल थे। वह थाने से लंगड़ाते हुए हाथ जोड़कर बाहर निकले। इस मामले में चारों नामजद आरोपी हाथ नहीं लगे हैं। 

विज्ञापन

इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि बिजौरा ढाल पर बस चालकों में शनिवार रात मारपीट की घटना हुई। इसके बाद बस में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने सीतापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के गांव लहरपुर निवासी बस चालक अफरोज की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। मारपीट और तोड़फोड़ कर रहे कई लोगों के चेहरे सामने आए। जिनके चेहरे पहचान कर थाना पुलिस ने सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव सिखेड़ा निवासी शाहनवाज, वकील निवासी कस्बा व थाना किठौर मेरठ, अजीम निवासी टियाला थाना हापुड़ देहात व बरेली के शीशगढ़ निवासी शाहबुद्दीन को गिरफ्तार किया। चारों से पूछताछ की गई। उन्होंने वारदात को अंजाम देना कबूल किया। चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनका चालान किया जा रहा है। नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला 
एक दिन पूर्व गाजियाबाद में हुए विवाद को लेकर चार कार में सवार होकर आए दबंगों ने हाईवे पर एसी बस में तोड़फोड़ कर दी थी। आरोपी चालक को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बस चालक की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीतापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के गांव लहरपुर निवासी अफरोज का कहना है कि वह दिल्ली तक बस चलाते हैं। 

विज्ञापन

चालक का आरोप है कि शुक्रवार को गाजियाबाद में उनका कार सवारों से विवाद हो गया था। आरोपी भी प्राइवेट बस चलाते हैं। उन्होंने बस न चलाने की धमकी दी थी। उस समय लोगों ने बीच बचाव कर दिया। वह शनिवार रात बस लेकर सीतापुर जा रहे थे। आधी रात के बाद बस लेकर बिजौरा ढाल के पास पहुंचे थे। तभी आरोपी और उनके साथी चार कारों में सवार होकर आए। उन्होंने बस को रोक लिया। यात्रियों को नीचे उतार दिया। चालक अफरोज के साथ गाली गलौज कर बस के शीशे तोड़ दिए थे। पुलिस को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed