{"_id":"67452fb0e3caca83fa0519aa","slug":"four-more-cases-of-dengue-found-number-of-patients-reached-60-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-129775-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डेंगू के चार और केस मिले, मरीजों की संख्या पहुंची 60","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डेंगू के चार और केस मिले, मरीजों की संख्या पहुंची 60
Tue, 26 Nov 2024 07:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:47 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दवा लेने के लिए लगी भीड़।
- फोटो : अमरोहा
अमरोहा। सर्दी शुरू होने के बाद भी डेंगू का प्रकोप लगातार जारी है। जिला अस्पताल में जांच के बाद डेंगू के चार नए मामले और सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 60 पहुंच गई है। उधर, सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिसमें बुखार की मरीजों की संख्या बहुत अधिक थी। चिकित्सक लोगों से सेहत को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
नवंबर माह का आखिरी सप्ताह चल रहा है और तापमान में गिरावट हो रही है। बावजूद इसके बुखार और डेंगू लोगाें को अपनी चपेट में ले रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही भीड़ लगी रही, जिसमें बुखार, खांसी और जुकाम के मरीज शामिल थे। जबकि, इसमें डेंगू व मलेरिया के आशंकित भी मिले। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि सोमवार को 1240 की ओपीडी हुई। बड़ी संख्या में बुखार के मरीज थे। अधिकांश को दवाई देकर वापस भेज दिया गया। जबकि, 11 डेंगू आशंकित मरीजों की एलाइजा जांच कराई।
जिसमें चार लोग पॉजिटिव निकले। इनमें अमरोहा नगर के मोहल्ला दानिशमंदान निवासी 26 वर्षीय युवक, मोहल्ला कुरैशी निवासी 62 वर्षीय महिला, जोया के गांव श्यामपुर निवासी 32 वर्षीय युवक व संभल जिले के एचौड़ा कंबोह का 13 वर्षीय बालक शामिल हैं। सभी का डेंगू वार्ड में उपचार शुरू कर दिया गया है। उधर, 51 मलेरिया आशंकितों की भी जांच कराई गई, हालांकि, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि जनरल वार्ड में बुखार के सात मरीजाें का उपचार किया जा रहा है। बताया कि सर्दी की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में सेहत के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
-- -- -- -