फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   four monday will come in sawan month

इस बार सावन में चार सोमवार, छह अगस्त को महाशिवरात्रि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
four monday will come in sawan month
अमरोहा। सावन का पावन महीना शुरू होने वाला है। इस बार सावन के महीने में चार सोमवार पड़ेंगे। छह अगस्त को शिवरात्रि है। चौबीस अगस्त से शिवभक्तों के जत्थे ब्रजघाट से जल लाने के लिए कूच करेंगे। पहला सोमवार 26 अगस्त को है, इस दिन शिवालयों और मंदिरों पर भगवान भोले का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि इस बार सावन माह में चार सोमवार पड़ेंगे। पहला सोमवार 26 जुलाई है, जबकि दूसरा 2 अगस्त को, तीसरा सोमवार 9 अगस्त और चौथा और आखिरी सोमवार 16 अगस्त का होगा। इस बीच छह अगस्त को शिवरात्रि है। पिछले साल कोरोना महामारी के चलते कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध था। सावन में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए लाखों कांवड़िए नंगे पैर कांवड़ कंधे पर रखकर सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा करते है। कांवड़ यात्रा में भक्तों की श्रद्धा की परीक्षा होती है। चमड़े से बने सामान, वस्त्रों को छूना, धारण करना मना है। यात्रा में बोल बम-बम-बम और हर हर महादेव के नारे लगाए जाते हैं। श्रवण कुमार ने अपने अंधे माता- पिता को कांवड़ में उठाकर पैदल ही सावन के महीने में यह यात्रा की थी। इस लिए पैदल कांवड़ यात्रा करने से पुण्य मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed