फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Four miscreants arrested for robbing scrap dealer, money recovered

दिल्ली के स्क्रैप कारोबारी से लूट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, रकम बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 02:03 AM IST
सार

नौगांवा सादात पुलिस ने दिल्ली के स्क्रैप कारोबारियों के साथ हुए लूटकांड का तीसरे दिन खुलासा कर दिया।दिल्ली के सोनिया विहार निवासी अब्दुल लतीफ, अल्ताफ व नसीम स्क्रैप खरीदने का काम करते हैं।जिस खरीदने के लिए तीनों कार से शुक्रवार शाम अमरोहा आए थे।

विज्ञापन
Four miscreants arrested for robbing scrap dealer, money recovered

विस्तार

अमरोहा। नौगांवा सादात पुलिस ने दिल्ली के स्क्रैप कारोबारियों के साथ हुए लूटकांड का तीसरे दिन खुलासा कर दिया। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे गए 2.34 लाख रुपये बरामद किए है।
विज्ञापन

दिल्ली के सोनिया विहार निवासी अब्दुल लतीफ, अल्ताफ व नसीम स्क्रैप खरीदने का काम करते हैं। बृहस्पतिवार को उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई थी। जिसमें अमरोहा में स्क्रैप बिक्री की बात कही थी। जिस खरीदने के लिए तीनों कार से शुक्रवार शाम अमरोहा आए थे। यहां उन्हें लकड़ा चौराहा पर एक स्कूटी सवार मिला था। तीनों उसे साथ कार लेकर चल दिए थे। थाना क्षेत्र के गांव जब्दा के जंगल में उन्हें दो लोग और मिले, तीनों ने तमंचा दिखा कर लगभग दो लाख रुपये लूट समेत दो मोबाइल व अन्य कागजात लूट लिए थे।
विज्ञापन

पुलिस तभी से बदमाशों को गिरफ्तार करने में जुटी थी। रविवार को पुलिस कार्यालय में एएसपी राजीव कुमार सिंह ने इस घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक संत कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी। जिस वे अपने टीम में उप निरीक्षक पवन कुमार, नरेश पाल सिंह के अलावा आरक्षी उमेश कुमार, देवेंद्र कुमार, कौशल सिंह, सतेंद्र कुमार, रविश कुमार के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों में पवन कुमार निवासी गांव मिलक महमूदपुर, धर्मवीर निवासी गांव नाजरपुर, सतेंद्र निवासी कूड़ामाफी, धर्मेंद्र निवासी गांव सैन के कब्जे से 2,34,500 रुपये, तीन तमंचे, तीन जिंदा कारतूस और एक अवैध चाकू बरामद किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed